spot_img

मधुबनी में मिलरों की मनमानी से पैक्स अध्यक्षों के सामने त्राहिमाम्, अब डीएम का मिला भरोसा

spot_img
- Advertisement -

  मधुबनी में मिलरों की मनमानी से पैक्स अध्यक्षों के सामने त्राहिमाम्, अब डीएम का मिला भरोसा आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स। जिले के आठ पैक्स अध्यक्षों की ओर से धान अधिप्राप्ती को लेकर संबंधित राइस मिलों से एक हजार रूपया ननजूडिसियल पेपर पर राइस मिल व पैक्स अध्यक्षों के  एकरारनामा बनाने का मामला गरमा गया है। एकरारनामा के बाद पैक्स अध्यक्षों ने इसे सहकारिता विभाग के कार्यालय में जमा किया। सहकारिता विभाग व एसएफसी ने मनमानी करके जिस राइस मिलों से एकरारनामा गया था उसको हटाकर दूसरे राइस मिल को टैग कर दिया है। मधुबनी में मिलरों की मनमानी से पैक्स अध्यक्षों के सामने त्राहिमाम्, अब डीएम का मिला भरोसापैक्स अध्यक्षों की ओर से रहिका सेंट्रल को-अपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ब्रह्मनंद यादव को यह जानकारी दी गई है। अध्यक्ष श्री यादव ने जिला सहकारिता पदाधिकारी से वार्ता करके पैक्स अध्यक्षों के जिस राइस मिल से एकरारनामा बनाया गया था वहीं पैक्सों को टैग रहने की बात कही गयी है। पैक्स अध्यक्षों के मौलिक अधिकार का हनन कर एसएफसी की ओर से मनमानी किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी के जिला से बाहर रहने के कारण इस मामले में किसी प्रकार की पहल नहीं हुई है। बैंक अध्यक्ष श्री यादव ने जिला पदाधिकारी को फोन कर पैक्स अध्यक्षों की परेशानी की बात बताई जिसपर जिला पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस मामले का निपटारा कर सभी पैक्स को टैग कर दिया जाएगा। मधुबनी में मिलरों की मनमानी से पैक्स अध्यक्षों के सामने त्राहिमाम्, अब डीएम का मिला भरोसावहीं, जिला सहकारिता पदधिकारी की ओर से मिल टायग का प्रस्ताव भेज जिला पदाधिकारी को भेज दिया जाएगा। इधर, पैक्स अध्यक्षों को धान अधिप्राप्ति करके बीस दिन से बेनाहक में सूद दिया जा रहा है। बैंक अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि पैक्स का मौलिक अधिकार है कि धान अधिप्राप्ति में जिस मिलरों से एकरारनामा करके विभाग उसी मिलर को उसी पैक्स से टैग किया जाना है। इसमें जो पदधिकारी एसएफसी की ओर से मनमानी करके सरकार के सबसे ज्यादा लाभकारी योजना धान अधिप्राप्ति में मिलरों की मनमानी करके बाधा पहुंचा रहा है। बताते चलें कि मधुबनी जिले का कोई भी मिलर कभी भी सरकार के दिशा निर्देश का पालन नही करते हैं। इतना ही बल्कि कभी अग्रिम सीएमआर नहीं दिया। यही कारण है कि सभी पैक्स अध्यक्ष परेशान रहते हैं।मधुबनी में मिलरों की मनमानी से पैक्स अध्यक्षों के सामने त्राहिमाम्, अब डीएम का मिला भरोसा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis