spot_img

दरभंगा में कारगिल विजय की गाथा से दिलों में जगा देशभक्ति का अलख, 8 एनसीसी बटालियन ने सजाया सीएम कॉलेज में वीरों के शौर्य का स्वर्णिम इतिहास

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
विश्वविद्यालय स्थापना दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर एनसीसी की ओर से सी एम कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित
सीएम कॉलेज के कर्पूरी-ललित भवन में ‘कारगिल विजय दिवस’ की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
कारगिल विजय दिवस भारत के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिवस जो भारत के वीरों के शौर्य का प्रतीक: प्रधानाचार्य
कारगिल युद्ध के दौरान भारत में देशप्रेम की भावनाएं उमड़ी और 60 दिनों में ही भारतीय सेना ने पाक पर गौरवपूर्ण विजय पायी: डॉ.चौरसिया

- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। विश्वविद्यालय स्थापना दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर सीएम कॉलेज, दरभंगा के कर्पूरी-ललित भवन में 8 बिहार एनसीसी बटालियन, दरभंगा के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दरभंगा में कारगिल विजय की गाथा से दिलों में जगा देशभक्ति का अलख, 8 एनसीसी बटालियन ने सजाया सीएम कॉलेज में वीरों के शौर्य का स्वर्णिम इतिहासइसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ.अनिल कुमार मंडल, मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ.आर एन चौरसिया, विषय प्रवेशक के रूप में 8 एनसीसी बटालियन, दरभंगा के सीटीओ लेफ्टिनेंट आर के रेड्डी, एनसीसी पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सिनियर कैडेट अंबिका रश्मि आदि ने संबोधित किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराबबंदी का महा-एक्शन! जब्त 10 गाड़ियां नीलाम, सरकार की हुई बंपर कमाई

नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय की एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. ममता रानी, सूबेदार नीतीन, सूबेदार जीवन श्रेष्ठा, प्रो. मंजू राय, प्रो. अखिलेश राठौर, डॉ.आलोक रंजन, एसयूओ संतोष कुमार गुप्ता, शिवम कुमार झा व अमरजीत कुमार सहित विभिन्न महाविद्यालयों के 100 से अधिक एनसीसी कैडेट उपस्थित थे। इस अवसर पर कैडेट्स ने राष्ट्रभक्ति गीत एवं सैनिकों के सम्मान में नाटक सहित अनेकानेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।दरभंगा में कारगिल विजय की गाथा से दिलों में जगा देशभक्ति का अलख, 8 एनसीसी बटालियन ने सजाया सीएम कॉलेज में वीरों के शौर्य का स्वर्णिम इतिहासप्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल ने कहा कि हम अपने वीर सैनिकों की शहादत को याद कर उनसे प्रेरणा लेते हैं। कारगिल विजय दिवस भारत के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिवस है। उन्होंने एनसीसी कैडेट द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं में प्रतिभा का निखार आता है। वे काबिल, हुनरमंद, कुशल एवं मानवीय गुणों से युक्त हो जाते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रोटरी क्लब का अद्भुत काम! एक साथ मनाए डॉक्टर्स-CA डे, सैकड़ों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

महाविद्यालय के बर्सर डॉ.आर एन चौरसिया में कारगिल विजय दिवस की महत्ता को बताते हुए कहा कि कि भारत में हर वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस विजय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 1999 में भारत पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को भारत विजय के साथ ही उसका अंत हुआ। यह युद्ध मई से जुलाई 1999 के बीच जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिला में हुआ था, जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है।दरभंगा में कारगिल विजय की गाथा से दिलों में जगा देशभक्ति का अलख, 8 एनसीसी बटालियन ने सजाया सीएम कॉलेज में वीरों के शौर्य का स्वर्णिम इतिहासइस अवसर पर देशभक्ति गीत-काजल कुमारी, कविता पाठ-पूजा, ग्रुप डांस-डीएवी स्कूल, दरभंगा, गीत-प्रियंका, एनजेएम कॉलेज,दरभंगा, नाटक-काजल कुमारी एवं अन्य सीएम कॉलेज, दरभंगा, भाषण-निहारिका, एनजेएम, कॉलेज दरभंगा, नाटक-एनजेएम कॉलेज, दरभंगा, उपजीवन श्रेष्ठ द्वारा खालूबर की जीत तथा राष्ट्रीय गीत- मिल्लत कॉलेज, दरभंगा के एनसीसी कैडेट्स की ओर से प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात

आगत अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश सीटीओ लेफ्टिनेंट कर्नल आर के रेड्डी किया, जबकि सीनियर एनसीसी कैडेट अंबिका रश्मि के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सीएम कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नवादा में खौफनाक वारदात! बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, मायके वालों ने पुलिस को कहा – हत्या है! Muder और सुसाइड की...

Nawada News: नवादा के नारदीगंज में पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे जांच उ#NawadaNews,#BiharCrime,#MysteryDeath

दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात

Darbhanga Dead Body: दरभंगा के घनश्यामपुर में बंद पड़े घर से दो दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस और FSL टीम मौके पर जांच कर रही है. मौत के कारण अ#DarbhangaNews,#BiharCrime,#FSLInvestigation

Bihar Crime News: Arrah कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने भूना! एक की मौत, दूसरा नाज़ुक

Arrah Crime News: आरा में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। इस हमले में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने प#ArrahCrime,#BiharNews,#Koilwar

बड़ी खबर! जब CM Samrat और दोनों डिप्टी CM ने की पटना मेट्रो की मलाही पकड़ी तक सवारी, मिला उद्घाटन का तोहफा |...

Patna Metro: पटना मेट्रो सेवा का विस्तार हो गया है! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया, जिसके बाद न्यू आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो द#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary