बेनीपुर। नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। नप के कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला ने सोमवार को एक टीम गठित कर प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर दुकानों से 4 किलो दो सौ ग्राम पॉलीथिन जब्त किया।
अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। व्यापारियों से जुर्माना भी वसूला गया। बाजारों में पॉलीथिन के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान 4 किलो पॉलीथिन जब्त की गई और व्यापारियों से अर्थदंड के रूप में 28 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया।






साथ ही उन्होंने व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध है। इसलिए इसका उपयोग न करें। अचानक इस छापेमारी से बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र के धरौड़ा चौक से धेरूख हनुमान मंदिर तक 30 दुकानों में छापामारी किया गया।जिसमें 14 दुकानदार से जुर्माना के रूप में प्रति दुकान से 2 हजार रुपए के दर से 28 हजार वसूल किया गया।
लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध है इसलिए इसका उपयोग न करें। छापामारी दल में नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, संजीव मिश्र, रमण मिश्र, विपिन कुमार प्रमोद मल्लिक सहित बहेड़ा थाना पुलिस भी साथ थे।








