spot_img

बिहार जदयू के प्रदेश पदाधिकारियों की टीम में कई नए चेहरे, कई पूर्व विधायक बने प्रदेश पदाधिकारी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में जदयू को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश पदाधिकारियों की टीम में नये सदस्यों को जगह दी है। पहले से बनी हुई पदाधिकारियों की लिस्ट में कई नाम जोड़े गए हैं।

- Advertisement -

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से सोमवार को जारी लिस्ट के अनुसार 6 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें विधान पार्षद राधाचरण शाह के अलावा पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी और पार्टी के पुराने नेता निहोरा प्रसाद यादव भी शामिल हैं। पूर्व विधायक महेश्वर यादव और विक्रम कुवंर को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

- Advertisement -

पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार 24 प्रदेश महासचिव, 26 प्रदेश सचिव के साथ चार प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश महासचिव की लिस्ट में विधान पार्षद रीना यादव के साथ-साथ पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह और हेम नारायण शाह शामिल हैं। पूर्व विधायक प्रदीप सिंह को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश को भी प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में TB मुक्त अभियान की धीमी रफ्तार, मुख्य सचिव का 'मिशन मोड' आदेश: 14 अगस्त तक 1 करोड़ स्क्रीनिंग ऑन टारगेट!

इसके अलावा एल. प्रकाश सिंह और अन्य नेताओं को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया है। प्रदेश सचिव की लिस्ट में कई ऐसे नेताओं को एडजस्ट किया गया है जो फिलहाल संगठन में किसी पद पर नहीं थे। इनमें नंदकिशोर कुशवाहा, अंजुम आरा, राजू गुप्ता, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, सुशील उपाध्याय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: भोजपुर में टली बहुजन महापंचायत, क्या टला एक बड़ा टकराव? | जीतन राम मांझी ने क्यों बदला अपना फैसला? जानें पूरा मामला!

वहीं, सहरसा जिले के जदयू संगठन मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी अक्षय झा को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर जिलेवासियो मे हर्ष व्याप्त है।श्री झा मृदुभाषी मिलनसार सौम्य छवि व्यक्तित्व के कारण राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। कई कार्यक्रम मे सीएम सहित मंत्री के मंचो पर काफी सक्रियता भूमिका भी निभाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सरकारी कार्यक्रम की खुली पोल! बाबा नागार्जुन जयंती पर कुर्सियां खाली, विभाग पर लगा गंभीर आरोप

स्थानीय स्तर पर लोगो के समस्याओ के समाधान के प्रयत्नशील रहते हुए प्रदेश स्तर बिहार की राजनीति में श्री झा महत्वपूर्ण योगदान देते रहे है।श्री झा इससे पूर्व रेलवे निगरानी सदस्य के तौर पर रेलवे से जुड़ी समस्या को भी रेल विभाग के सामने उजागर कर समाधान के लिए प्रयत्नशील रहे। नव मनोनीत प्रदेश महासचिव अक्षय झा सुपौल ज़िले के बरुवारी निवासी हैं। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, 26 सचिव तथा 4 प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का बिहार कनेक्शन! हाजीपुर साइबर कैफे में RAID, 3 लोग हिरासत में, महाराष्ट्र STF की जांच की बड़ी आंच...

Hajipur TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बिहार के हाजीपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है। महाराष्ट्र एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर संचालक समेत तीन#BiharNews,#TETPaperLeak,#VaishaliPolice

मनरेगा का सफर खत्म! बिहार में शुरू हुई ‘विकसित भारत’ रोजगार योजना, अब राज्य उठाएगा ₹4500 करोड़ का बड़ा खर्च

Bihar Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने 'विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी योजना' लॉन्च की है, जो मनरेगा की जगह लेगी। इस नई योजना से राज्य पर श्रमिकों की मजदूरी का ₹4500 करो#BiharRojgarYojana,#ViksitBharatScheme,#MGNREGA

बिहार में TB मुक्त अभियान की धीमी रफ्तार, मुख्य सचिव का ‘मिशन मोड’ आदेश: 14 अगस्त तक 1 करोड़ स्क्रीनिंग ऑन टारगेट!

Bihar TB Screening: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बिहार में टीबी स्क्रीनिंग की धीमी रफ्तार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी विभागों को 'मिशन मोड' में काम करने का सख्त निर्देश#BiharTBFree,#PratyayAmrit,#BiharHealth

समस्तीपुर: बेटे की छठी पर पिता की करंट से मौत, खुशी का माहौल पल भर में चीख-पुकार में बदला!

Samastipur Electrocution: समस्तीपुर में बेटे की छठी का भोज चल रहा था, तभी एक पिता की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।#SamastipurNews,#BiharTragedy,#ElectrocutionDeath