spot_img

दरभंगा के कामगारों को प्रशिक्षण देकर विदेश भेजेगी सरकार, मधुबनी के लिए भेजा गया विदेश मंत्रालय को प्रस्ताव

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार से विदेश जाने वाले कामगारों के हित में श्रम संसाधन विभाग ने उनके गंतव्य देश के परिवेश वहां के रीति-नीति संबंधित प्रशिक्षण देकर उन्हें विदेश भेजेंगी।

यह जानकारी श्रम संसाधन आईटी मंत्री जीवेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि वैसे आवेदक जिन्हें विदेश में रोजगार के अवसर प्राप्त हो गया है, उनके प्रस्थान से पूर्व उन्मुखीकरण प्रशिक्षण ओपीओडी प्रदान किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में गन्तव्य देश के प्रचलित व्यवहार, प्रवासन नियम इत्यादि की समुचित जानकारी दी जाती है। विदेश मंत्रालय के मार्गदर्शन में अब तक 1680 लोगों को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

वर्तमान में दरभंगा पटना, मुजफ्फरपुर तथा गया के नियोजनालयों में यह प्रशिक्षण प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध है। मंत्री ने बताया कि जिला नियोजनालय, बेतिया में भी यह सुविधा शीघ्र प्रारंभ होने वाली है।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त राज्य के 18 अन्य जिलों-सिवान, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, भागलपुर, बांका, रोहतास, मुंगेर, बक्सर, नालंदा, किशनगंज, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, मोतिहारी, बेगूसराय, नवादा तथा भभुआ (कैमूर) में यह प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए अनुमति के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में रोजगार के लिए विदेश जाने के इच्छुक नागरिकों को समुचित सहायता प्रदान करने के लिए सभी जिला नियोजनालयों को मैग्रेसन रिसोर्स सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है। इस केंद्र पर विदेश में रोजगार के लिए आवश्यक दस्तावेजों, प्रक्रिया, नियम इत्यादि की समुचित जानकारी उपलब्ध करायी जाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

उन्होंने बताया कि बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो को विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से रिक्रुटिंग एजेंट का लाइसेंस प्रदान किया गया है। फलतः निकट भविष्य में विदेश जाने के इच्छुक आवेदकों को समुद्रपार नियोजन ब्यूरो की ओर से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

रोजगार के लिए विदेश जाने के इच्छुक आवेदक अपना निबंधन संबंधित जिले के नियोजनालय में करा सकते हैं। निकट भविष्य में रिक्ति आने पर उन्हें सूचित किए जाने का प्रावधान है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct