spot_img

मिथिला विकास बोर्ड देने में नीतीश सरकार की रूचि नहीं, फूंका पुतला, उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। मिथिला विकास बोर्ड की मांग को लेकर एनएच 57 पर सड़क जाम व प्रदर्शन कर रहे मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व फर्जी एफआईआर के खिलाफ एमएसयू कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च के बाद केवटी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंकते हुए जमकर तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व पचीस फरवरी को प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी सहित कई मांगों को लेकर एमएसयू कार्यकर्ताओं का लगातार पांच दिनों तक अनशन समाप्त करते हुए उसके दूसरे दिन पुतला दहन किया।

- Advertisement -

इससे पूर्व अनशन पर बैठे अमित ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर व अभिषेक कुमार झा की हालत बिगड़ने के बाद भी प्रशासनिक सुधि नहीं लेने से नाराज कार्यकर्ता आज फिर सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई, दोषी पदाधिकारियों को निलंबित नहीं कर सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी मंशा कतई मिथिला विकास बोर्ड देने की नहीं है इसके खिलाफ अब आगे की ठोस रणनीति बनेगी। सरकार की मनमानी उजागर हो गई है। छात्रों के हितों से नीतीश सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है।मौके पर प्रवीण, आकाश, सौरभ, मुन्ना, रवींद्र, राजन, मणिरंजन, प्रियरंजन, कृष्णा, गोङ्क्षवदा, निजामुद्दीन, सुजीत, अर्जुन समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
मिथिला विकास बोर्ड देने में नीतीश सरकार की रूचि नहीं, फूंका पुतला, उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar