शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हर वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर शिव के जयकारों से माहौल को पवित्र कर दिया। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं के साथ विशाल कलश यात्रा जैसे ही निकली भक्तों की असंख्य भीड़ उमड़ पड़ी। सब महादेव की भक्ति में रमे जय-जयकर में डूबे थे। महादेव के जयघोष व शंखध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा था।
जुलूस का नेतृत्व न्यास समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार झा कर रहे थे। अध्यक्ष श्री झा ने देशज टाइम्स को बताया कि महादेव की असीम कृपा हम सबों पर बनी रहे इसीलिए हमलोग हर साल महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति भाव से मनाते हैं। न्यास समिति के सचिव शोभाकांत झा ने पूर्ण समर्पण का परिचय देते हुए बताया कि शिव हर कष्ट के हर्ता हैं। सचिव श्री झा इस शोभा यात्रा के दौरान हर एक
व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। वहीं, उनका साथ समिति के अन्य सदस्यों सुजीत झा, राजेश झा, अरुण कुमार झा, सुधीर मिश्रा, हरखित मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीण दे रहे थे। मौके पर ग्रामीणों ने देशज टाइम्स को बताया, 22 फरवरी से यहां अखंड नवाह यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसका समापन तीन मार्च को भव्य सांस्कृतिक व धार्मिक महोत्सव के बीच करने के बाद आज
महाशिवरात्रि के मौके पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने की जबावदेही दुर्गेश जी, रमण जी, राजा राजू, अभिषेक जी, रवि कांत झा, धर्म कुमार झा, भैरव जी बखूबी निभाते मौके पर मौजूद थे। इस दौरान पिछले बाइस फरवरी से आज तक पूरे इलाके की छटा ही कुछ और बनी थी। आध्यात्मिक माहौल व भक्ति रस की बयार में हर वर्ग के लोग गोता लगा रहे थे। इलाके के लोगों ने मौके पर शिवालयों में जलाभिषेक कर अपने आराध्य देव देवो के देव महादेव को प्रसन्न भी किया।








You must be logged in to post a comment.