spot_img

दरभंगा में 15 अगस्त की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर आत्मदाह करेंगे जय शंकर प्रसाद गुप्ता, कहा-कार्रवाई नहीं हुई कोई बात नहीं खुद को ही जिंदा जला देंगे

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। एक तरफ 15 अगस्त को पूरा देश जहां अमृत महोत्सव में आजादी का जश्न मनाएगा। वहीं, एक ऐसा भी पीड़ित व्यक्ति है जो न्याय नहीं मिलने के कारण अपनी जिंदगी को ही दांव पर लगाएगा।

- Advertisement -

यह व्यक्ति न्याय के लिए थाना, डीएसपी, एसएसपी यहां तक कि डीजीपी को भी पत्र लिख चुका है। लेकिन, कार्रवाई नदारद है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर निवासी जय शंकर प्रसाद गुप्ता ने इस बाबत सदर एसडीओ, सदर डीएसपी, एसएसपी और डीएम को पत्र देकर कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर आत्मदाह करेंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, श्री गुप्ता करीब 25 वर्षों से आर एस टेंक पर दुकानदारी कर रहे हैं। कई रंगदारों ने उनसे रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर रंगदारों ने उनकी दुकान में ताला जड़ दिया। इस बात की शिकायत उन्होंने थानाध्यक्ष से लेकर आईजी तक से की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

कार्रवाई नहीं होता देख अपनी तीन पुत्री समेत सभी परिजन धरना स्थल पर अनशन तक किया। अनशन के दौरान बहादुरपुर के सीओ समेत थानाध्यक्ष ने चिकनी चुपड़ी बात कर इनका अनशन तोड़वाया। और, कहा कि एक सप्ताह के भीतर दुकान खोलवा देंगे। लेकिन, आठ महीने बीत जाने के बाद भी उनकी दुकान किसी ने नहीं खोलवाया। थक हारकर उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

जयशंकर प्रसाद का कहना है कि वहां जीतने दुकान हैं सब अतिक्रमण में हैं। अगर दुकान बंद होगा तो सबका बंद हो सबका घर टूटे। लेकिन अकेले मेरे साथ कोई रंगदार रंगदारी मांगकर दुकान बंद कर देता है तो यह कानूनी अपराध है। और, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई कोई बात नहीं खुद को ही जिंदा जला देंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail