spot_img

गायघाट से होगा बड़ा आंदोलन, बाढ़ प्रभावित गरीबों और किसानों ने मांगा राहत भरा पैकेज

spot_img
- Advertisement -

गायघाट, देशज टाइम्स। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन व बिहार राज्य जनवादी महिला समिति की ओर से शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर बठवाड़ा में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया। जहां कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे न पूरी होने पर डीएम के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई।

- Advertisement -

इसमें गरीबों, किसानों, मजदूरों समेत बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की मांग की गई।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जान माल बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक बीरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि गायघाट के पांच पंचायतों में आयी बाढ़ से बरूआरी, शिवदाहा, शिवदाहा बरैल, जहांगीरपुर, महेशवाड़ा समेत लदौर, बलौर निधि के गांवों में गरीबों किसानों की भयानक तबाही हुई है।

- Advertisement -

किसानों, खेत मजदूरों की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है‌। आज तक बाढ़ प्रभावित गांवों जैसे बठवाड़ा, शिवदाहा, महेशवाड़ा, तेजौल, केवटसा, मिश्रौली आदि गांवों में राहत सामग्री के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है। इस इलाके में 70 फीसदी खेती बटाई पर होती है। जहां 25 से 30 हजार रुपए उन किसानों ने कास्तकार को देने के बाद खेती पर लगाया था। उनकी पूरी पूंजी डूब गयी है।

- Advertisement -

इनके लिए सरकार मुआवजा देने का प्रावधान करे और बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा करे। गांव-गाव में गरीबों को छह महीने तक मुफ्त में राशन दाल, तेल, चीनी, चना समेत जलावन की व्यवस्था के साथ, मनरेगा के तहत काम दे। धरना को बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन संघ के नेता अब्दुल गफ्फार, विजय शंकर सिंह, कैलाश प्रासाद सिंह, सुबोध कुमार सिंह, पंडित चन्द्रशेखर उपाध्याय, परीक्षण दास आदि ने संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation