दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला को अपना नया जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मिल गया है। सुशील कुमार शर्मा ने गुरुवार को बतौर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर योगदान के साथ ही अपनी प्राथमिकता तय कर दी है। उन्होंने कहा है कि बेहतर समन्वय व आपसी सहयोग के साथ सरकार व जिला प्रशासन के विकासात्मक कार्यों को आप तक पहुंचाना ही हमारा मकसद है। इससे पूर्व नव पदस्थापित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने पूर्व के जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी से पदभार ग्रहण किया।
श्री शर्मा पश्चिमी चंपारण के बेतिया से बतौर जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देने बाद वर्तमान में दरभंगा के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ ही अतिरिक्त प्रभार में प्रमंडलीय उप निदेशक सूचना व जनसंपर्क विभाग के भी प्रभार में रहेंगे। श्री शर्मा 27वें दरभंगा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में यहां योगदान दिया है। इस अवसर पर कार्यालय कर्मी रमेश कुमार झा व मनीष कुमार भी उपस्थित थे।









You must be logged in to post a comment.