दरभंगा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। रामभद्र्पुर पंचायत के पूर्व मुखिया उज्जवल कुमार झा के छोटे भाई विशाल कुमार झा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौत के हवाले कर दिया। घटना दिन के एक बजकर पचपन मिनट की है।
अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर विशाल कहीं निकला था इसी बीच एक मोटर साईकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मारी वह वहीं मोटरसाइकिल से गिर गया। बताया गया कि उस वक्त उसे एक गोली लगी थी लेकिन अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा था कि मोटरसाइकिल से उतरकर और भी कई गोली मारी और आराम से बहेड़ी की और चलते बना।






सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची और जख्मी विशाल को डीएमसीएच लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यानि उसकी मौत रास्ते में हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या एपीएम थाना क्षेत्र के अनार कोठी स्थित तीन बटिया रास्ते पर ही गोली मारकर कर दी। चिकित्सक बताते है कि चार गोली लगी है इसमें एक गोली आंख में लगी है !उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि विशाल अपने घर से कहीं जा रहा था,अनार कोठी तीन बटिया के पास घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है !डीएसपी कृष्ण नन्दन प्रसाद भी घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहें है साथ ही स्थानीय कई लोगों से घटना के बाबत पूछ रहे हैं।
विशाल के मामले में डीएसपी श्री प्रसाद ने कहा कि उसके विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं एवं करीब दो माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था। पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ साल पहले भी अपराधियों ने विशाल को गोली मारी थी जो उसके पांव में लगी थी इस कारण वह झुक झुककर चल रहा था। उन्होंने कहा कि इस बाबत पुलिस जांच कर रही है !उन्होंने कहा अपराधी कोई भी हो पुलिस उसे गिरफ्तार जरूर करेगी।
बड़े भाई उज्जवल कुमार ने कहा कि मेरा भाई चार महीने से घर में था और आपराधिक प्रवृति से दूर था। उन्होंने कहा कि कोई बड़े खडयंत्र के तहत् मेरे भाई की हत्या की गई हैं।








