दरभंगा, देशज टाइम्स। पोषण अभियान के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर शुक्रवार से पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। मौके पर रैली निकालते हुए आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका की ओर से नवजात को मां का दूध पिलाने व उसका सेवन कराने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। रैली में लगभग 70 महिला पर्यवेक्षिका व लगभग 150 सेविकाओं ने शामिल होकर नारेबाजी करते
हुए कि मां के दूध में अमृतधारा, पीकर बच्चा पुष्ट हमारा का संदेश दिया। समाहरणालय से हजमा चौक होते हुए रैली अंबेडकर सभागार तक पहुंचा। मौके पर संगोष्ठी की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अलका अम्रपाली व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संध्या सुरभि, वन स्टॉप सेंटर-सह- महिला हेल्पलाइन की महिला संरक्षण पदाधिकारी अजमतुन निशा व सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने मौके पर केक काटा। वहीं, महिला उत्थान व
सशक्तीकरण के बारे में अपने अनुभव साझा किए। वन स्टॉप सेंटर-सह-महिला हेल्पलाइन के महिला संरक्षण पदाधिकारी अजमतुन
निशा ने घरेलू हिंसाओं से पीड़ित महिलाओं, कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए महिला व बालिकाओं से संबंधित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोका जा सके इस बात की अपील सभी प्रतिभागियों से करते हुए आगे आने का आह्वान किया।








You must be logged in to post a comment.