spot_img

मधुबनी में पुलिस अधिकारियों को लापरवाही पड़ी भारी, कई पुलिसकर्मियों के वेतन पर ब्रेक

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी,खबरयुग। एसपी डॉ. सत्यप्रकाश की ताबड़तोड़ छापेमारी व औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों के साथ अपराधियों में दहशत का माहौल है। गुरुवार की रात एसपी ने  बेनीपट्टी अनुमंडल के चार थानों पर अचानक पहुंच गए। इस दौरान साहरघाट थाना के एसआई शमीम अहमद खां, त्रिभुवन प्रसाद, एएसआई प्रकाश यादव को कर्तव्य में लापरवाही बरतते दिख तत्काल वेतन पर रोक लगाया। बिस्फी के अवर निरीक्षक नूर आलम, विजय पासवान, सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र शुक्ला के वेतन भी रोक दिए। एसआई रविंद्र चौधरी को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की। मौके पर अरेड़ व औंसी थाना की मुस्तैदी दिख रही थी।

- Advertisement -

इससे पूर्व एसपी डॉ. सत्यप्रकाश डीएम शीर्षत कपिल अशोक के साथ बेनीपट्टी थाना का भी जायजा लिया। मौके पर थाना में प्रतिनियुक्त अफसर, पुलिस बल व थाना के अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर एसएचओ से पूछताछ की। मौके पर बेनीपट्टी थाना की चहारदिवारी का मामला उठा। डीएम अशोक ने कहा इस मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। मौके पर एसडीएम मुकेश रंजन, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, बीडीओ मनोज कुमार,सीओ प्रमोद कुमार सिंह, एसआई रविंद्र प्रसाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।मधुबनी में पुलिस अधिकारियों को लापरवाही पड़ी भारी, कई पुलिसकर्मियों के वेतन पर ब्रेक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में SP का ‘खाकी’ पर बड़ा एक्शन! थाने में पीटने वाले 2 दारोगा सस्पेंड

Munger Police: मुंगेर में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्दोष युवकों से मारपीट और दबंगई करने के आरोप में दो सब-इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया गया है#MungerPolice,#BiharNews,#PoliceAction

सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा पर बड़ा एक्शन: 6 वीक्षक तुरंत सस्पेंड, जानें क्यों?

Saran Police Exam: सारण में सिपाही बहाली परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। फ्रिस्किंग में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 वीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।#SaranNews,#BiharPoliceExam,#ExamIntegrity

Bihar BJP Meeting सीएम सम्राट चौधरी ने अचानक बुलाई BJP मंत्रियों की बैठक, क्या है बड़ा प्लान?

Bihar BJP Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने आवास पर भाजपा मंत्रियों की अचानक बैठक बुलाई, जिससे राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कैबिनेट बैठक के तु#BiharBJPMeeting,#SamratChoudhary,#BiharPolitics

Darbhanga बेनीपुर में चमकी किस्मत! MLA ने गिनाईं विकास की लंबी फेहरिस्त, जानें क्या-क्या बदला?

Bihar Benipur Development: बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने घाट का लोकार्पण करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल सह#BiharNews,#BenipurDevelopment,#MLAUpdates