back to top
अक्टूबर,30,2026
होम Bihar Madhubani बेनीपट्टी में MLC घनश्याम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुख्यालय पर...

बेनीपट्टी में MLC घनश्याम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुख्यालय पर निकाला मौन जुलूस

बेनीपट्टी में MLC घनश्याम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुख्यालय पर निकाला मौन जुलूस
बेनीपट्टी में MLC घनश्याम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुख्यालय पर निकाला मौन जुलूस

फोटो:बेनीपट्टी में मौन जुलूस में शामिल एमएलसी व अन्य

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। भारत विभाजन के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं द्वारा एमएलसी घनश्याम ठाकुर के नेतृत्व में विद्यापति चौक से अंबेडकर चौक तक मौन जुलूस निकालकर दु:ख प्रकट किया गया।

इस अवसर पर एमएलसी घनशयाम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 14 अगस्त को भाजपा देश भर में भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रही है।

उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन से करोड़ों लोग प्रभावित हुए। विभाजन के दौरान हुई हिंसा में करीब 10 लाख लोग मारे गए और करीब 1.45 करोड़ शरणार्थियों ने अपना घर छोड़कर बहुमत सम्प्रदाय वाले देश में शरण ली।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विमल झा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, शेलेन्द्र झा, मोहन मिश्रा, सुभाष चंद्र उदय,अमरेश वर्मा, उमाशंकर गुप्ता, आशुतोष झा, लाल गोविंद झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें