back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम Bihar Darbhanga दरभंगा संस्कृत विवि में संस्कृत सप्ताह के समापन पर उठी आवाज, संस्कृत...

दरभंगा संस्कृत विवि में संस्कृत सप्ताह के समापन पर उठी आवाज, संस्कृत शिक्षा को सर्वशिक्षा अभियान से जोड़ना सम्पूर्ण राष्ट्र की अपेक्षा

दरभंगा संस्कृत विवि में संस्कृत सप्ताह के समापन पर उठी आवाज, संस्कृत शिक्षा को सर्वशिक्षा अभियान से जोड़ना सम्पूर्ण राष्ट्र की अपेक्षा
दरभंगा संस्कृत विवि में संस्कृत सप्ताह के समापन पर उठी आवाज, संस्कृत शिक्षा को सर्वशिक्षा अभियान से जोड़ना सम्पूर्ण राष्ट्र की अपेक्षा

दरभंगा, देशज टाइम्स। कामेश्वर-सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा में 8 अगस्त से चल रहे संस्कृत सप्ताह समारोह का समापन 14 को कुलपति डॉ. शशिनाथ झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है। इसका सर्वतोमुखी विकास मानवमात्र के लिए होना आवश्यक है।

संस्कृत शिक्षा को सर्वशिक्षा अभियान से जोड़ना सम्पूर्ण राष्ट्र की अपेक्षा है। हमें अपनी चीजों पर गौरव करना चाहिए और ऐसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी चीजों के गौरव से जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। हमलोगों ने मिथिला के मखान का गौरवगाथा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जब बखान करना प्रारम्भ करना शुरु किया तो उसकी मान्यता अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली, जिसका सुखद परिणाम राष्ट्रीय मखाना अनुसन्धान केन्द्र की स्थापना के रूप में हमें मिली।

आज मिथिला का मखाना उद्योग हजारों करोड़ का हो गया है। यही सुखद स्थिति गौरवगाथा के कारण लीची उद्योग को भी मिथिला प्राप्त हो रही है। इसी तरह संस्कृत की खूबियों की आत्मगौरव के साथ प्रशंसा करते रहने और इसके लिए बुद्धिजीवियों के सत्प्रयास से संस्कृत पुनः भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें:  चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि इस अवसर पर दरभंगा राजपरिवार के राजकुमार रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे परिवार की ओर से जिस उद्देश्य से इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, उसकी पूर्ति के लिए हरेक मिथिलावासी को प्रयास करते रहना चाहिए।

वहीं, विश्वविद्यालय पञ्चाङ्ग के प्रधान सम्पादक और राष्ट्रपति सम्मानित पूर्व कुलपति पं. रामचन्द्र झा ने कहा कि संस्कृत के विकास के लिए छात्रों का समय पर नामांकन,अध्ययन-अध्यापन, परीक्षा, प्रमाणपत्र का वितरण होते रहने पर ही इस विश्वविद्यालय का और संस्कृत का विकास सम्भव है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया

आज के कार्यक्रम में मधुबनी जिला के चिकना ग्रामवासी 95 वर्षीय वयोवृद्ध संस्कृत के विद्वान् प.भोला झा को पाग, चादर और सम्मानपत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत के विकास की शुभकामना व्यक्त की।
कुलसचिव डॉ. सत्येन्द्र नारायण सिंह ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर विभिन्न विद्वानों की ओर से लिखित अथवा सम्पादित कुल 6 ग्रन्थों का लोकापर्ण भी किया। इनके नाम हैं-
i. गरुडपुराणम्, संकलयिता, सम्पादकश्च- प्रो.विद्येश्वर झाः, प्राचार्यः, स्नातकोत्तर वेदविभागः, कामेश्वरसिंह-दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालयः, दरभंगा ii. प्रबोधकादम्बरी (मम गोकुलनाथ उपाध्यायः) सम्पादकः डॉ. चन्द्रनाथ झाः, सेवानिवृत्तोपाचार्यः, म. अ. रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालयः, दरभंगा iii. चन्द्रसंस्कृतरत्नावली (कविचन्द्रः, प्रसिद्धनाम- चन्दा झाः) सम्पादकः- स्व. प्रो. विश्वेश्वर मिश्रः, सरिसवपाही, संशोधकः, शशिनाथ झा, कुलपतिः, कामेश्वरसिंह-दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालयः,

दरभंगा iv. महाभाष्यमन्थनी (डॉ.सत्यव्रत शर्मा सुजन) सम्पादकः प्रो. दयानाथ झाः, विभागाध्यक्षः, स्नातकोत्तर व्याकरण विभागः, कामेश्वरसिंह-दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालयः, दरभंगा v. संस्कृत शास्त्र में मिथिला के सरिसव-पाही परिसर का अवदान (बीसवीं शाताब्दी) – लेखकः- डॉ. काशीनाथ झाः, सहायकप्राचार्यः, साहित्य विभागः, नन्दन संस्कृत महाविद्यालयः, इसहपुर (मधुबनी) vi. चिद् विलास- लेखकः – डॉ. विमल नारायण ठाकुरः, पूर्वकुलसचिवः, कामेश्वरसिंह-दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालयः, दरभंगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए

ग्रन्थों के लोकार्पण के अवसर पर ग्रन्थों के लेखक अथवा सम्पादक की ओर से ग्रन्थों का संक्षिप्त परिचय भी दिया गया।
कार्यक्रम के अन्त में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों और छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किये गये, जिनके नाम हैं- (क) सद्यःभाषणप्रतियोगिता- 1.गौतम कुमार पाण्डेय 2. शालिनी कुमारी 3. श्यामनाथ चौधरी। (ख) श्लोकान्त्याक्षरप्रतियोगिता-1.हरिहर मिश्र 2.सचिन कुमार झा 3.रंजन कुमार तिवारी । (ग) संस्कृतभाषण प्रतियोगिता-1. कुमारी वर्षा 2. कुमारी प्रीति 3. श्यानाथ चौधरी। (घ) अष्टाध्यायीसूत्रान्त्याक्षरप्रतियोगिता- 1. खुशबू कुमारी 2. रचना 3. हिमांशु रंजन। (ङ) सद्यःस्पूर्ति प्रतियोगिता (क्विज)-1.निरंजन कुमार झा 2.अंकिता कुमारी 3. श्यामनाथ चौधरी।

कुलपति डॉ: शशिनाथ झा ने अपनी अध्यक्षीय भाषण में इस संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम की सफलता के लिए सबों के प्रति आभार प्रकट किया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष, छात्र कल्याण और सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजक प्रो.सुरेश्वर झा ने किया। प्रारम्भ में वैदिक मंगलाचरण प्रो. विद्येश्वर झा, पौराणिक मंगलाचरण प्रो.दयानाथ झा, कुलगीत और स्वागत गीत अंकिता, पूजा, वीणा, वंदना, मोना आदि छात्राओं, स्वागतभाषण प्रो. श्रीपति त्रिपाठी और मञ्चसंचालन डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री ने किया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रव्यापी इस संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम की सम्पन्नता की घोषणा की गई।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ● Samastipur Police Encounter समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा टॉप-10 अपराधी, गोलियों की आवाज से दहला इलाका, एक पैर से लंगड़ा! ● पटना में बड़ा बवाल! दारोगा भर्ती रद्द होते ही सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, बेली रोड पर महिला की हत्या | पढ़िए -ठंड भी गरम ● Bihar Assistant Professor: बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हजारों शोधार्थियों के लिए बड़ी खबर!| पढ़िए -9560 पदों पर शीघ्र भर्ती पर Big Update ● Begusarai Road Accident बेगूसराय में दिल दहला देने वाला हादसा! महिला का हाथ शरीर से अलग, पति ने जो किया, जानकर आंखें नम हो जाएंगी ● मुजफ्फरपुर जेल में आधी रात हड़कंप! DM-SSP ने 150 जवानों संग मारा छापा, फिर क्या हुआ? ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ● Samastipur Police Encounter समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा टॉप-10 अपराधी, गोलियों की आवाज से दहला इलाका, एक पैर से लंगड़ा! ● पटना में बड़ा बवाल! दारोगा भर्ती रद्द होते ही सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, बेली रोड पर महिला की हत्या | पढ़िए -ठंड भी गरम ● Bihar Assistant Professor: बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हजारों शोधार्थियों के लिए बड़ी खबर!| पढ़िए -9560 पदों पर शीघ्र भर्ती पर Big Update ● Begusarai Road Accident बेगूसराय में दिल दहला देने वाला हादसा! महिला का हाथ शरीर से अलग, पति ने जो किया, जानकर आंखें नम हो जाएंगी ● मुजफ्फरपुर जेल में आधी रात हड़कंप! DM-SSP ने 150 जवानों संग मारा छापा, फिर क्या हुआ? ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ●