मधुबनी के लौकही में आम के पेड़ से लटकी मिली घोघरडीहा के व्यक्ति की लाश
घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। थाना क्षेत्र के बाऊर गांव निवासी स्व. सुधीर मंडल के पुत्र रंजीत मंडल ने बीते रात अपने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह मे जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो वह फांसी के फंदे से झूल रहा था।
बताया जाता है कि एक दिन पूर्व रंजीत मुंबई से अपने गांव लौटा था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।