spot_img

मधुबनी में एसजेएमसी के निदेशक डॉ. इफ्तेकार अहमद ने कहा, हर तैयारी जीत के लिए ही नहीं होती कभी-कभी असफलता ही जीत की शुरुआत होती है

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
आजादी के अमृत महोत्सव पर एसजेएमसी में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
आकाशवाणी की प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने की भागीदारी

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। आकाशवाणी पटना के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एसजेएमसी) में युवा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

- Advertisement -

आकाशवाणी और स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एसजेएमसी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में सफल छात्रों को आकाशवाणी के कार्यक्रम airnext ( एआइआर नेक्स्ट) होस्ट करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।मधुबनी में एसजेएमसी के निदेशक डॉ. इफ्तेकार अहमद ने कहा, हर तैयारी जीत के लिए ही नहीं होती कभी-कभी असफलता ही जीत की शुरुआत होती है प्रतियोगिता में एसजेएमसी के एमए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को बदलता बिहार, अपना पटना, हम किसी से कम नहीं, झंडा ऊँचा रहे हमारा विषयों में से किसी एक पर बोलना था। ज्यूरी मेंबर्स की ओर से प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी को विजेता घोषित किया गया।

- Advertisement -

द्वितीय स्थान पर निखिल कुमार रहे, ईशा व उज्जवला ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसजेएमसी के निदेशक डॉ. इफ्तेकार अहमद ने इस तरह के आयोजन को संस्थान व विद्यार्थियों के लिए अच्छी शुरुआत बताया व अन्य सहभागियों से कहा कि जो अभी विजेता नहीं बन पाए वे निराश न हों, हर तैयारी जीत के लिए ही नहीं होती कभी-कभी असफलता से ही जीत की शुरुआत होती है।मधुबनी में एसजेएमसी के निदेशक डॉ. इफ्तेकार अहमद ने कहा, हर तैयारी जीत के लिए ही नहीं होती कभी-कभी असफलता ही जीत की शुरुआत होती हैकार्यक्रम का संचालन पूजा कौशिक ने किया। इस मौके पर आकाशवाणी पटना टीम के अंशुमान झा,अजय कुमार, नंदनी वर्मा के साथ-साथ एसजेएमसी के निदेशक डॉ. इफ्तेकार अहमद, संकाय सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह तथा डॉ. अफाक हैदर मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

घनश्यामपुर में मां-बेटे पर टूटा कहर! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली मां की जान, बेटा ICU में

Ghanshyampur Accident: घनश्यामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार क#GhanshyampurNews,#BiharAccident,#RoadSafety

मोहर्रम से पहले भागलपुर में हाई अलर्ट! DM-SSP ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, जानिए क्या हैं तैयारी

Bihar Moharram: मोहर्रम पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण#BiharMoharram,#BhagalpurSecurity,#LawAndOrder

विक्रमशिला सेतु हादसे में बेटे का दर्द: ‘4 लाख से नहीं चलेगा परिवार’, पुल निगम पर फूटा गुस्सा!

Bhagalpur Accident: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु हादसे में पिता को खोने के बाद बेटे लक्की कुमार का दर्द छलका है। उन्होंने पुल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 4 लाख रुपये के#BhagalpurAccident,#VikramshilaSetu,#BridgeSafety