अररिया के फारबिसगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां दरिंदों ने पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली बारह साल की महादलित बच्ची को अगवा कर गैंग रेप किया है। पीड़ित बच्ची नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत की रहने वाली है। वहशी दरिंदों ने न केवल बच्ची के अस्मत को ही लूटा, बल्कि उसके शरीर और गाल पर दांत काटकर पूरी तरह से लहूलुहान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बीती रात अत्यधिक गर्मी और बिजली नहीं रहने के कारण पीड़ित बच्ची अन्य तीन-चार बच्चियों के साथ घूम रही थी। इसी क्रम में बीरपुर से फारबिसगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप गाड़ी संख्या-बीआर11जीई-0867 पर सवार तीन चार लोगों ने बच्ची को अगवा कर लिया। जब तक साथ मे घूम रहे बच्चे शोरगुल करते और लोग जमा होते बोलेरो पिकअप पर सवार बदमाश बच्ची को अगवा कर लिया। रातभर परिजनों ने अगल बगल के इलाकों में बच्ची की खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चल पाया।
इसी क्रम में बच्ची परवाहा चौक पर खून से लथपथ मिली। बच्ची ने परिजनों को बताया कि रात में उसके साथ तीन लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची परिजनों के साथ जिला परिषद सदस्य को उस स्थान पर लेकर भी गयी जहां वहशियों ने उसके साथ वहशीपन का काम किया। परवाहा चौक से उत्तर वार्ड संख्या 10 ऋषिदेव टोला के पास नहर के पास मेला पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, बताया गया कि 35 वर्षीय मो.औरंगजेब,भजनपुर,वार्ड संख्या 2 ,रामपुर उत्तर के साथ 45 वर्षीय मो.कपिल पिता-शेख कामिल,भजनपुर,वार्ड संख्या 2, रामपुर उत्तर पंचायत और 40 वर्षीय जगरनाथ सिंह पिता-स्व.मैथिली सिंह, रामबाग, पूर्णिया एवं अन्य ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसमे से पुलिस ने मो.कपिल और वाहन चालक जगरनाथ सिंह को पकड़ने में कामयाब रहा।
पकड़े गए आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकारते हुए अन्य साथियों की ओर से भी दुष्कर्म किए जाने की बात पुलिस को बताई। दुष्कर्म के वारदात के बाद बच्ची के अचेतावस्था में आ जाने के कारण बच्ची को यूं ही छोड़ सभी भाग खड़े हुए। दुष्कर्मियों के शिनाख्त करने के कारण बच्ची के परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। मामले को पीड़ित के पिता ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया गया है।पीड़िता का मेडिकल जांच के साथ 164 का न्यायालय में बयान कराये जाने की बात पुलिस ने कही।

















