spot_img

केवटी में महिला की हत्या, परिजनों ने कहा, फिसल गई, इधर, बैठकों का दौर, निर्देश, कवायद

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स।: थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में मंगलवार को एक महिला की हत्या हो गई है। वैसे परिजन उसे संदिग्ध मौत के आवरण में लपेटने की कोशिश कर रहे लेकिन पुलिस ने शव को जब्त कर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है। जानकारी के अनुसार मिथिलेश लाल दास की 48 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी की संदिग्ध मौत हो गई है। बड़े पुत्र राजा कुमार ने बताया कि चापाकल पर नहाने गई थी। पांव फिसल जाने से उसके सिर में काफी चोट आई है लेकिन ग्रामीणों की मानें तो महिला के साथ मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले भी गए लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -

घटना के समय पति मिथिलेश घर पर नहीं थे। इधर, आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव से संबंध रखने वाले सभी राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों को आचार संहिता के नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने की जानकारी देने को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में सदर भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह केवटी के वरीय प्रभारी पदाधिकारी पुष्पेश कुमार ने राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में श्री कुमार ने आचार संहिता के नियमों से राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। बैठक में बीडीओ महेश चंद्र, सीओ अजीत कुमार झा, निर्वाचन प्रशिक्षक प्रशांत कुमार झा, विधान पार्षद प्रतिनिधि करूणानंद मिश्र, जिपस समीउल्लाह खां समीम, हम के जिला उपाध्यक्ष रमण कुमार मिश्र, कांग्रेस, राजद, जदयू व लोजपा अध्यक्ष  नारायणजी झा, अब्दुल मन्नान अंसारी, अहमद रेजा बब्लू, मनोज कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष शाहिल अब्बासी, पंसस भोला कुमार के अलावे समीर दयाल उर्फ दीपक पासवान, उदगार यादव, सलमान अख्तर सहित कई मौजूद थे।केवटी में महिला की हत्या, परिजनों ने कहा, फिसल गई, इधर, बैठकों का दौर, निर्देश, कवायद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture