back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

झारखंड में सीएम हेमंत के करीबी प्रेम प्रकाश, कोयला कारोबारी एमके झा, सीएम हेमंत के पिता शिबू सोरेन के सीए जयपुरियार के ठिकानों पर ईडी व सीबीआई की दबिश

spot_img
- Advertisement -

रांची से भी इस वक्त की बड़ी खबर है जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बुधवार को प्रेम प्रकाश के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। इस क्रम में ईडी की टीम प्रेम प्रकाश के करीबी कोयला कारोबारी एम के झा के आवास पर छापेमारी कर रही है। वहीं ईडी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन परिवार के सीए जयपुरियार के यहां भी छापेमारी की गई है। ईडी की टीम प्रेम प्रकाश के 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है । बुधवार को रांची, बिहार, दिल्ली, तमिलनाडु सहित अन्य जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में संदिग्ध मौत, फांसी से लटकी मिली Darbhanga की लैब टेक्नीशियन की लाश, पति पर शक! पढ़िए बेड, कुर्सी और बंद दरवाजा!

जानकारी के अनुसार,सीबीआई और ईडी आज सुबह से फिर देश भर में बड़ी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई के केंद्र में झारखंड व बिहार है। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश और कोयला कारोबारी एमके झा के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है। उधर, बिहार में सीबीआई राजद के तीन नेताओं के ठिकानों पर पहुंची है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रांची व पटना के साथ दिल्ली व तमिलनाडु में करीब 20 जगहों पर दोनों एजेंसियों ने दबिश दी है।

- Advertisement -

जानकारी मिल रही है कि रांची में ईडी ने खनन घोटाले में प्रेम प्रकाश व एमके झा के ठिकानों पर दबिश दी है। मालूम हो कि प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर कुछ दिनों पूर्व भी छापेमारी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Whether: बिहार मौसम की हर चाल ...AI अब देगा 15 दिन पहले आंधी-तूफान की चेतावनी, जानें कैसे?

इधर, बिहार में रेलवे में रोजगार घोटाले के मामले में दबिश दी जा रही है। राजद के कोषाध्यक्ष और एमएलसी सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के घर सीबीआई की टीमें मौजूद है। सुबह आठ बजे इनके घर ईडी ने प्रवेश किया। छापे के दौरान सुनील सिंह व उनकी पत्नी अपने घर की बालकनी में नजर आए। सुनील सिंह ने घर के बाहर खड़े मीडिया कर्मियों को बालकनी से बताया कि फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्र सरकार जानबूझ कर यह कार्रवाई करवा रही है।

बिहार में आज महागठबंधन की सरकार को विधानसभा में बहुमत हासिल करना है। इससे बिहार का सियासी पारा पहले से भी गरम है। अब सीबीआई की इस कार्रवाई से माहौल और भी गरमा सकता है। राजद नेताओं ने यह कहना शुरू कर दिया है कि सीबीआई केंद्र के इशारे पर यह कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Telegram: अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना हुआ बेहद आसान!

Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में अपनी स्पीड और सिक्योरिटी के लिए मशहूर...

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें