बेनीपुर, देशज टाइम्स। स्थानीय एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से नकदी समेत लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं है लेकिन आशंका से शॉट सर्किंट से आग लगी। जानकारी के अनुसार, बहेड़ा थाना के मकरमपुर पंचायत के किशोरीपुर गांव स्थित अंश टेलीकॉम दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखे सभी इलेक्ट्रोनिक सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित दुकानदार सुजीत कुमार मिश्र ने देशज टाइम्स को बताया, जिस समय आग लगी उस दौरान वह अपने घर पर थे। हल्ला होने पर उन्हें भी जानकारी मिली।
दुकान में आग लगने की जानकारी मिलने पर जबतक वह पहुंच पाते तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। इसमें 31 हजार नकद, लैपटॉप, पीसी, प्रिंटर, इनवर्टर, बैट्री ,लैमिनेशन मशीन, पांच पीस न्यू मोबाइल, पुराना दो पीस, आधार मशीन, प्रोजेक्टर पर्दा दो पीस, टीवी लाउडस्पीकर यूनिट सहित तीन लाख से ऊपर का सामान जलकर राख हो गया। इसकी जानकारी मिश्रा ने स्थानीय थाना समेत अंचल प्रशासन को दी है। उम्मीद है कि पीड़ित को सरकारी स्तर पर सुविधा मिलेगी।








You must be logged in to post a comment.