spot_img

राजस्थान में मिली थी शिक्षक की नौकरी, प्रेम प्रसंग में मधुबनी के युवक की हत्या

spot_img
- Advertisement -

मुंह में रूमाल ठूंसा, हाथ-पैर बांधे, हत्या कर मधुबनी के युवक को लटका दी पेड़ पर

Image result for युवा शिक्षक की हत्या

- Advertisement -

मधुबनी, खबरयुग। खुटौना में एक नवनियुक्त युवा शिक्षक की हत्या कर शव को अपराधियों ने पेड़ से लटका दिया। थाना  के मालगोदाम से पूरब आम बगीचे में रविवार की सुबह राजस्थान में नवनियुक्त युवा शिक्षक छब्बीस वर्षीय प्रमोद कुमार महतो की लाश मिली। उसकी हत्या कर उसे पेड़ से अपराधियों ने लटका दिया था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रमोद की लाश पेड़ पर फंदे से झूलती मिली। प्रमोद के मुंह में रूमाल ठूंसा हुआ था। उसके हाथ-पैर बंधे थे।  जानकारी मिलते ही पूरे इलाके के लोग जुट गए। बाद में पहुंची पुलिस ने स्थानीय नवटोल मोहल्ले के प्रमोद कुमार महतो की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शादी अभी तक नहीं हुई थी और वह मधुबनी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था कि इसी बीच उसकी नौकरी राजस्थान में बतौर शिक्षक हो गई थी। जानकारी के अनुसार, प्रमोद नेहरू युवा केंद्र से भी जुड़ा था और काफी ऊर्जावान था। उसके एक भाई खुटौना में ही कोचिंग चलाते हैं।

- Advertisement -

वहीं, पुलिस को आशंका है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। कारण,  प्रमोद की राजस्थान में शिक्षक पद पर नियुक्ति हो जाने से वह बहुत जल्द वहां जाने वाला था लेकिन इस बीच सुबह लोगों ने पेड़ पर शव लटका देख इलाके में कई चर्चाओं ने जन्म ले लिया। एसडीपीओ सुनीता कुमारी, खुटौना थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया साथ ही पेड़ से लाश को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रमोद के मुंह में रूमाल ठूंसा हुआ था। उसके हाथ-पैर बंधे थे।    इससे अनुमान लगाया जाता है कि उसकी हत्या की गई है। पीडि़त युवक के घर में कोहराम मच गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वैसे, पुलिस उसकी रिश्तेदारी में कुछ अनबन की बात को भी नजरअंदाज नहीं कर रही जहां से उसे पिछले दिनों धमकी भी मिली थी। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।राजस्थान में मिली थी शिक्षक की नौकरी, प्रेम प्रसंग में मधुबनी के युवक की हत्या

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar