उत्तरप्रदेश के चालीस स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उमा भारती, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, हेमा मालिनी, सुषमा स्वराज, थावरचंद गहलोत, जगत प्रकाश नड्डा, पीयूष गोयल, स्मृति इरानी, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और अरुण जेटली समेत कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं लेकिन कई दिग्गजों का नाम कट गया है। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची से लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, मेनका गांधी व वरुण गांधी का नाम गायब कर दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के चालीस स्टार प्रचारकों के नामों का ऐलान किया गया है, पर सबसे खास बात यह है कि स्टार प्रचारकों की सूची से लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, मेनका गांधी और वरुण गांधी का नाम गायब कर दिया गया है।








You must be logged in to post a comment.