spot_img

मुजफ्फरपुर से दरभंगा आ रहा ट्रक चालक बना शैतान, पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, टोल टैक्स भी तोड़ा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। एनएच 57 बोचहा के पास मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर आ रहा एक ट्रक चालक की बदमाशी ने कई थाने के पुलिस को परेशान कर दिया।

- Advertisement -

यही नहीं बेनीबाद आने के दौरान टोल टैक्स को भी तोड़कर भाग निकला। जब बेनीबाद पुलिस ने उसे रोकने का चक्रव्यूह बनाया तो पुलिस पर ही उसने गाड़ी चढ़ा देने का असफल प्रयास किया लेकिन उक्त चालक की ट्रक डिवाईडर को क्रॉस करने के दौरान फंस गई और लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। बेनीबाद पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।मुजफ्फरपुर से दरभंगा आ रहा ट्रक चालक बना शैतान, पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, टोल टैक्स भी तोड़ा

- Advertisement -

हुआ यूं कि मुजफ्फरपुर से दरभंगा की और आ रहा एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को ठोकर मारी। इस दौरान उस ट्रक पर सवार चालक का शीशा फूटने के दौरान सर भी फट गया। एक ट्रक डिवाईडर पर चढ़ा एवं दूसरा ट्रक सड़क किनारे फिसल गया। इतने में गश्त कर रही बोचहां पुलिस वहां पहुंची।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: हनुमाननगर में Quiz Competition, AI और क्वांटम थ्योरी पर छात्रों ने दिखाया ज्ञान का दम, ये बने विजेता

इतने में सड़क किनारे फिसली ट्रक गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गई। बोचहां पुलिस ट्रक को खोजने लगी। फिर बोचहां पुलिस ने गाय घाट एवं बेनीबाद पुलिस को खबर कर दिया। उक्त ट्रक चालक ने पुलिस को चकमा देता हुआ टोल टैक्स पहुंचा।

वहां ट्रक चालक ने टोल टैक्स को तोड़कर भागा। फिर बेनीबाद पुलिस ने दरभंगा जा रही ए एच की सड़कों पर जा रहें सभी वाहनों को रोक कर पूरा सड़क घेर दिया।मुजफ्फरपुर से दरभंगा आ रहा ट्रक चालक बना शैतान, पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, टोल टैक्स भी तोड़ा

उधर टोल टेक्स तोड़कर आ रही ट्रक ने वहां जाम समझकर अचानक ट्रक को डिवाईडर पर चढ़ा दिया। वहां खड़ी पुलिस की टीम भागी लेकिन ट्रक फंस गया। इतने में वहां खड़े लोग चालक की धुनाई करते हुये उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस वाले बाल बाल बच गये।
मुजफ्फरपुर से दरभंगा आ रहा ट्रक चालक बना शैतान, पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, टोल टैक्स भी तोड़ा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस हफ्ते होगा OTT Release का महाधमाका: घर बैठे देखें ये 9 फिल्में और सीरीज, लिस्ट में Aamir Khan की ‘सितारे जमीन पर’ भी!

OTT Release News: सिनेमाघरों में तो फिल्मों और वेब सीरीज का तांता लगा ही...

ईरान युद्ध से भारतीय Rupee पर गहराया संकट: आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार

Rupee: ईरान में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल के बीच भारतीय...

CTET Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें अपना परिणाम और पाएं शिक्षक बनने का मौका

CTET Result: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का...

गेमर्स के लिए खुशखबरी: नए Free Fire Max रिडीम कोड्स हुए जारी, अब पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स!

Free Fire Max: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में हलचल मचाने वाले Free Fire Max...