spot_img

गया में भाजपा नेता के घर पहुंचे सौ नक्सलियों ने घर को डायनाइट से उड़ाया, चुनाव को लेकर धमकी

spot_img
- Advertisement -

गया में भाजपा नेता के घर पहुंचे सौ नक्सलियों ने घर को डायनाइट से उड़ाया, चुनाव को लेकर धमकी चुनाव डेस्क, देशज टाइम्स। अति नक्सल प्रभावित गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतरगत बादी बिगहा गांव मे बुधवार की रात बारह बजे लगभग सौ की संख्या में हथियार से लैस भाकपा माओवादी ने घर मे सो रहे एमलसी के चचेरे भाई अजय सिंह को जगाया और भाकपा माओवादी ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर अनुज कुमार सिंह के घर की चाभी ले ली। फिर क्या हुआ… नक्सलियों ने भाजपा के नेता व पूर्व जदयू एमएलसी अनुज कुमार सिंह के पैतृक आवास को डायनाइट लगाकर उड़ा दिया। घटना स्थल से पुलिस ने पोस्टर और पर्चे के साथ बैनर भी बरामद किये हैं, जिसमें लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात लिखी है।

- Advertisement -

गया में भाजपा नेता के घर पहुंचे सौ नक्सलियों ने घर को डायनाइट से उड़ाया, चुनाव को लेकर धमकी पोस्टर में बालू व दारू बेचवाने के लिए डुमरिया थाना इंस्पेक्टर को दोषी ठहराया है। बालू और दारू माफिया से पुलिस की मिलीभगत होने के कारण गरीब तीन हजार रुपए बालू खरीद रहा है। विस्फोट इतना भयानक था कि मकान के दरवाजे और सीमेंट के दीवारों के टुकड़े कई किलोमीटर तक बिखर गए। घर मे रखे कीमती फर्नीचर, सोफा, आलमीरा, पलंग भी बिस्फोट से कचड़े में तब्दील हो गए। मकान विस्फोट करने के बाद भाकपा माओवादियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, अनुज कुमार सिंह मुर्दाबाद,  एमसीसी जिंदाबाद का नारा लगाया। पूर्व एमएलसी का परिवार लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर है। घटनास्थल पर नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार से संबधित पर्चे भी छोड़े हैं। अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक सौ की संख्या में रहे भाकपा माओवादी ने घर का ताला खोलकर उसमें डाइनामाइट लगाकर विस्फोट कर घर को उड़ा दिया। आधे घंटे तक अनुज कुमार सिंह के चचेरा भाई अजय कुमार सिंह को भाकपा माओवादी ने अपने कब्जे में रखा। चचरे भाई के सामने ही भाकपा माओवादी ने डाइनामाइट लगाया और पंद्रह मिनट के अंदर खूबसूरत मकान मलबा में तब्दील हो गया।गया में भाजपा नेता के घर पहुंचे सौ नक्सलियों ने घर को डायनाइट से उड़ाया, चुनाव को लेकर धमकी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News बेनीपुर में जलजमाव से हाहाकार खत्म! पानी निकासी के लिए नगर परिषद ने लिया ये बड़ा फैसला | पढ़िए – कार्यपालक...

Benipur Jaljamav: बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस पहल से नागरिकों क #BenipurNews,#Jaljamav,#BiharLocalNews

Darbhanga Kamtoul Accident कमतौल में खूनी रफ्तार का कहर! ठेला चालक का सिर फटा, हालत गंभीर, देखें नंबर

Kamtoul Accident: कमतौल में शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक मोहन ठाकुर को रौंदा, सिर फटा और गंभीर रूप से घायल किया। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। #KamtoulAccident,#BiharRoadSafety,#HitAndRun

विसर्जन जुलूस में मौत का तांडव! बेकाबू ट्रैक्टर भीड़ में घुसा, सड़क पर गिरीं नर्तकियां, फिर हुआ ये…

Bihar Accident: सारण जिले के मांझी में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा बिहार हादसा टल गया। बेकाबू ट्रैक्टर भीड़ में घुस गया, जिससे दो नर्तकियां सड़क पर गिर गईं। पुलिस ने त्व #BiharAccident,#SaranNews,#IdolImmersion

बिहार में बैंकों ने रचा इतिहास! ₹4.95 लाख करोड़ की रिकॉर्ड साख योजना, जानें आपको क्या फायदा होगा?

Bihar Banking Performance: बिहार में वार्षिक साख योजना को रिकॉर्ड 4.95 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया है, जो रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देगा। बैंकों के प्रदर्शन के लिए नया वैज्ञानि #BiharBanking,#BiharEconomy,#CreditPlan