back to top
7 जून, 2024
spot_img

एक करोड़ की रिश्वत लेने में AIG आशीष कपूर गिरफ्तार, जेल सुपरिंटेंडेंट रहते महिला कैदी से किया था रेप

spot_img
Advertisement
Advertisement

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक करोड़ रुपये की घूस लेने के मामले में पंजाब पुलिस के एडिशनल आईजी आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर एक करोड़ की घूस लेने का आरोप है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने 2016 के दौरान एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में बृहस्पतिवार को एक सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) को गिरफ्तार किया और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

आशीष कपूर ने वर्ष 2018 में जालसाजी और धोखाधड़ी के केस में दो महिलाओं को राहत देने के बदले उनका एक करोड़ रुपया चेक साइन करवाकर बैंक से निकलवा लिया था। इस केस में AIG आशीष कपूर के अलावा डीएसपी पवन कुमार और ASI हरजिंदर सिंह पर भी एफआईआर दर्ज है।

एक महीने पहले ही विजिलेंस टीम ने आशीष कपूर की मोहाली स्थित कोठी में रेड की थी। उस समय तलाशी में कोठी से कई दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई थी। उसके बाद से ही आशीष कपूर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

जानकारी के अनुसार,पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 2016 के भ्रष्टाचार के एक मामले में सहायक इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) आशीष कपूर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।यह मामला तब का है जब आशीष कपूर अमृतसर की केंद्रीय जेल में बतौर जेल अधीक्षक तैनात थे।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एआईजी आशीष कपूर की गिरफ्तारी गुरुवार को एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में की गई है। वह इस समय पंजाब पुलिस की विंग चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) पठानकोट में तैनात है। आशीष कपूर पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2016 में जालसाजी और धोखाधड़ी करके दो महिलाओं को राहत देने के बदले उनसे एक करोड़ रुपये अलग-अलग चेकों के जरिये बैंक से निकलवा लिए थे। इस मुकदमे में डीएसपी इंटेलिजेंस पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह भी नामजद हैं।

उन्होंने बताया कि साल 2016 में आशीष कपूर केंद्रीय जेल, अमृतसर में बतौर जेल अधीक्षक तैनात थे। उस समय कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के सेक्टर 30 निवासी पूनम राजन नामक महिला इमिग्रेशन फ्रॉड से जुड़े एक केस में न्यायिक हिरासत में थी। जेल में रहने के दौरान आशीष कपूर की जान-पहचान पूनम से हो गई थी।

महिला ने दावा किया था कि जेल में बंद रहने के दौरान आशीष कपूर ने अपने पद का फायदा उठाते हुए उससे जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए। महिला ने दावा किया कि रेप के बाद जब वह प्रेगनेंट हो गई तो आशीष कपूर ने उसकी जमानत करवा दी थी ताकि किसी को सच पता न चल पाए।

महिला ने कहा कि आशीष कपूर ने ही मई 2018 में उसे जीरकपुर थाने में झूठे इमिग्रेशन केस में फंसाया था। एक महीने पहले ही विजिलेंस टीम ने आशीष कपूर की मोहाली स्थित कोठी में रेड की थी। उस समय तलाशी में कोठी से कई दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई थी। उसके बाद से ही आशीष कपूर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो के एआईजी मनमोहन कुमार ने बताया कि आशीष कपूर को एफआईआर नंबर-17 में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस टीम आशीष कपूर की संपत्ति का ब्यौरा जुटा चुकी है। उनके बैंक अकाउंट्स की डिटेल भी खंगाली जा सकती है।

आशीष कपूर एआईजी पद पर प्रोन्नति से पहले प्रतिनियुक्ति पर चंडीगढ़ पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात रह चुके हैं। वह चंडीगढ़ पुलिस में बतौर डीएसपी लगभग 2 साल तैनात रहे। छह साल पुराने मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने तीनों मुलजिमों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा-7,7-ए और आईपीसी की धारा 420, 120-बी के अंतर्गत केस दर्ज किया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

जरूर पढ़ें

ब्रांडिंग करोगे तो जवाब भी दोगे! – ShahRukh Khan का प्रचार और झांसा, BIHAR के ग्राहक ने कहा- बेटी के लिए क्लास ली, EMI...

बक्सर, देशज टाइम्स | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अब उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे...

देश में फिर कोरोना! पटना में कोरोना की वापसी! 24 घंटे में 10 नए केस, NMCH डॉक्टर, ANM संक्रमित –केरल टॉप पर, 24 घंटे...

पटना, देशज टाइम्स | राजधानी पटना में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से...

घोटाले में फंसे बॉलीवुड स्टार डिनो मोरिया ! 65 करोड़-मीठी नदी का सच?ED का शिकंजा!

मुंबई, देशज टाइम्स |प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को एक बार...

अब Bihar Police बनेंगी ‘Super Cops’, CRPF और SSB से लेंगी Commando Training, Mokama-Chandauli में बनेगा Bihar का नया सुरक्षा मॉडल

अब बिहार पुलिस बनेंगी सुपर कॉप्स, CRPF और SSB से लेंगी कमांडो ट्रेनिंग, मोकामा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें