spot_img

लगातार हार, बीमारी, बढ़ती उम्र, बूढ़े महावत के कंधे पर गठबंधन का बोझ

spot_img
- Advertisement -

Image result for बस्ती लोकसभा क्षेत्र चुनाव डेस्क, देशज टाइम्स। बस्ती लोकसभा क्षेत्र बस्ती से गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी कभी कद्दावर नेता माने जाते थे, लेकिन हालिया चुनाव में उन्हें हाथी का बूढ़ा महावत करार दिया जा रहा है। लगातार हार, बीमारी तथा बढ़ती उम्र इसके पीछे कारण बताया जा रहा है।बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के दयाराम चौधरी ने बस्ती सदर की सीट पर विजय पताका फहरा कर अपने आप को चौधरी समाज का नेता साबित करने का प्रयास किया। अंदर खाने की चर्चा पर विश्वास करें तो राम प्रसाद चौधरी की उम्र और कई प्रकार की बीमारियां तथा पारिवारिक क्लेश उन्हें कमजोर कर रहा है।

- Advertisement -

Image result for बस्ती लोकसभा क्षेत्र राम प्रसाद चौधरी अपने पुत्र कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल को भी राजनीति में स्थापित करने में नाकाम हो रहे हैं। इन सभी पहलुओं पर गौर करें तो गठबंधन की गांठ ढीली होती दिखाई पड़ रही है। गौरतलब,61 लोकसभा बस्ती से सपा-बसपा गठबंधन से राम प्रसाद चौधरी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के द्वारा खुलकर विरोध कर उनका गणित कमजोर कर रहे हैं। वह गृह कला की भी आहट सुनाई दे रहे हैं। राम प्रसाद चौधरी के सगे भतीजे अरविंद चौधरी 61 लोकसभा से एक बार सांसद रह चुके हैं, लेकिन चाचा भतीजे के बीच पनपी दूरी ने भतीजे की उम्मीदवारी को छीन लिया है,और दो बार से राम प्रसाद चौधरी स्वयं प्रत्याशी हो रहे हैं। भतीजे का खेमा इस बात को पचाने के मूड में नहीं दिख रहा है। वहीं कभी चौधरी समाज के एकमात्र नेता माने जाने वाले राम प्रसाद चौधरी के क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक चौधरी नेता पैदा हो चुके हैं। जहां राम प्रसाद चौधरी लगातार 2 चुनाव हार चुके हैं, वहीं उनकी टीम के खासम खास राजेंद्र प्रसाद चौधरी व नंदू चौधरी भी चुनाव हार रहे हैं।लगातार हार, बीमारी, बढ़ती उम्र, बूढ़े महावत के कंधे पर गठबंधन का बोझ

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture