spot_img

हम पत्रकारों को दरबारी नहीं बनना,सरकारी नहीं बनना..मगर शराब में टुन्न रहना..गाड़ी से दारू ढ़ोना

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। कलमकार हूँ ,मैं सच ही लिखता हूँ, तुम मेरी बातों का बुरा मानना छोड़ दो। सच लिखने से पहले इजाज़त लूंगा तुमसे, तुम ये ग़लतफहमियां पालना छोड़ दो । क्या बिक जाऊंगा चंद सोने के सिक्कों में , अरे छोड़ो तुम मेरी कीमत आंकना छोड़ दो । ठीक है कभी …शराब में टुन्न रहता हूं कभी अपनी गाड़ी से शराब की खेप भी आरपार करवा देता हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं पत्रकार नहीं। मगर हकीकत यही, इन दिनों प्रेस लिखी हुई कई गाड़ियों से शराब बरामद की जा रही है। हाल ही में मनीगाछी थाना क्षेत्र में यह बरामदगी हुई है। बताया जाता है कि इसके पहले बहादुरपुर थाना और सिमरी थाना पुलिस ने भी प्रेस लिखी कार पर शराब बरामद की गई थी। यूं तो जिले में इन दिनों प्रेस लिखे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की बाढ़ सी आ गई है। बिना आधिकारिक स्वीकृति के प्रेस बाइक या कार पर लिखवा कर घूमना कानूनी रूप से अवैध है।

- Advertisement -

बावजूद इसके प्रशासन की ओर से लगाम लगाने की ठोस पहल नहीं किए जाने के कारण इसका बड़ा दुरुपयोग हो रहा है। खुद को बड़े चैनल के रिपोर्टर के रूप में प्रचारित कर इस तरह के रिपोर्टर सरकारी कार्यालयों व थानों में घूमते नजर आते हैं। इससे दो साल पूर्व पीएनबी कैश वैन में सैड़कों कार्टन शराब बरामद कर बेंता ओपी पुलिस को सौंपा गया था। यह कम उम्र के लड़के पॉकेट खर्जा और बाइक-स्कूटी में तेल की खातिर शराब के कैरियर बनकर सप्लाई करते हैं। हालात यही, इतनी पी जाए कि मिट जाए मैं और तू की तमीज़, यानी ये होश की दीवार गिरा दी जाए।हम पत्रकारों को दरबारी नहीं बनना,सरकारी नहीं बनना..मगर शराब में टुन्न रहना..गाड़ी से दारू ढ़ोना

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir