spot_img

इंटर का परिणाम आया, साइंस 81.02, आर्ट्स 76.53, कॉमर्स 93.02 फीसद छात्रों ने लहराया परचम

spot_img
- Advertisement -

Image result for निकला इंटर का रिजल्टपटना, खबरयुग। साइंस में 81.02 फीसद,आर्ट्स में 76.53, कॉमर्स में 93.02 फीसद सफलता के साथ बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आयोजित बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार की दोपहर आ चुका है। जानकारी के अनुसार, इस साल बिहार बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा छह फरवरी से शुरू हुई थी। इस बार परीक्षा में कुल 13,15,371 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसमें से कुल 7,62,153 छात्र और 5,53,198 छात्राएं हैं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 1339 परीक्षा केंद्र बनाए थे जिनपर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हुए थे। सफल छात्र बोर्ड के बेवसाइट पर अपना नाम व फीसद देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों का इंतजार भी अब खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने नतीजे जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन व बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा के नतीजे जारी किए. कॉमर्स में 93.02 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। साइंस में 81.02 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। आर्ट्स में 76.53 फीसद उत्तीर्ण रहे।  जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है वह परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

- Advertisement -

Image result for निकला इंटर का रिजल्टइस बार इंटर की परीक्षा 16 फरवरी को खत्म हो गई थी, जिसके बाद 2 मार्च तक छात्रों की कॉपी चेक कर ली गई थीं। इस बार इंटर परीक्षा के परिणाम अपने सही समय से पहले जारी किया जा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट 79.76 प्रतिशत रहा। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट 79.76 प्रतिशत रहा। इस बार पर‍िणाम बीते वर्ष की अपेक्षा अच्‍छा रहा है। प‍िछले साल परिणाम 52.95 प्रतिशत रहा था। पूरे परीक्षा परिणाम को देखें तो कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों का पर‍िणाम सबसे बेहतर रहा है। कामर्स के सबसे ज्यादा 93.02% छात्र सफल हुए हैं।बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस बार दो महीने पहले ही रिजल्ट जारी क‍िया जा रहा है। इस साल बिहार बोर्ड ने देश के बाकी सभी बोर्ड्स को रिजल्‍ट के मामले में पीछे कर दिया है। यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड से भी पहले बिहार बोर्ड इस बार नतीजे जारी कर रही है। इस बार परीक्षा राज्य भर के 1339 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 13 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके अलावा पिछले साल लगभग 12.07 लाख छात्र ही इस परीक्षा में शामिल हुए थे। साल 2018 में 12वीं का रिजल्ट 6 जून को घोषित किया गया था। बता दें कि ओएमआर शीट में आई गड़बड़यों की वजह से बीते साल इंटर के नतीजे 6 जून को घोषित किए गए थे। जिसमें बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की भी लिस्ट जारी की थी।इंटर का परिणाम आया, साइंस 81.02, आर्ट्स 76.53, कॉमर्स 93.02 फीसद छात्रों ने लहराया परचम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture