spot_img

पंजाब मजदूरी कराने ले जा रहे 6 नाबालिक दरभंगा स्टेशन से धराए, 2 अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Image result for बच्चों का तस्कर दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर छह नाबालिक को पुलिस ने संदेहस्पाद स्थिति में पकड़ा है। सभी को अंतर जिला बाल तस्कर गिरोह के सदस्य यहां से पंजाब ले जाने की तैयारी में थे। सभी से वहां मजदूरी कराने के इरादे से ले जा रहे सुपौल जिला के दो तस्करों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार, चेकिंग व निगरानी के दौरान रविवार की शाम लगभग शाम करीब साढ़े छह बजे छह नाबालिक लड़का संदेहास्पद अवस्था में पूछताछ काउंटर के पास बैठा मिला। रविवार को वरीय पदाधिकारी प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त हाजीपुर रवींद्र वर्मा व डीएससी एसपीजे अंशुमान त्रिपाठी के निर्देशन पर दरभंगा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी व जवान, सभी पोस्ट कमांडर दरभंगा विनोद कुमार विश्वकर्मा के साथ चेकिंग व निगरानी के दौरान समय सभी को दबोच लिया गया। नाबालिकों में जिक्कू कुमार,.दीपक कुमार, रामपरवेश कुमार, सोनू कुमार,. भोला कुमार सभी का सा. हुलाश व एक. विक्रम कुमार सा. परमानंदपुर का रहने वाला है।

- Advertisement -

सभी से पूछताछ करने पर दो लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये लोग काम कराने के लिए भटिंडा पंजाब ले जा रहे हैं, जिसपर दोनों बाल श्रमिक दलालों को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम गोविंद ठाकुर उम्र 34 पे. महेंद्र ठाकुर व दूसरा.सत्यनारायण मेहता उम्र 34 पे. सीताराम मेहता पता सा+पोस्ट हुलाश वॉर्ड न. क्रमश: 1, 12, थाना रघोपूर जिला सुपौल बताया। सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी दरभंगा के हवाले कर दिया गया। वहीं सभी बच्चों को बेहतर उपस्थापन व देखभाल के लिए दरभंगा नारायणी सेवा संस्थान को सुपुर्द किया गया l इस अभियान में पोस्ट कमांडर विनोद कुमार विश्वकर्मा, जवाहर लाल, वीके बासुकी, संजय कुमार, संतोष कुमार, रमनजी पासवान, व अन्य बल शामिल थे।पंजाब मजदूरी कराने ले जा रहे 6 नाबालिक दरभंगा स्टेशन से धराए, 2 अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar