spot_img

पति की शहादत के बाद सेना में हुई शामिल, मिसेज इंडिया क्लासिक का जीता खिताब अब आप में

spot_img
- Advertisement -

चुनाव डेस्क, देशज टाइम्स। भारतीय सेना में बतौर कैप्टन देश की सेवा करने के बाद मिसेज इंडिया क्लासिक क्वीन ऑफ ससस्टेंस का खिताब जीतकर अपनी सुंदरता का लोह मनवाने वाली शालिनी सिंह ने अब राजनीति में भाग्य आजमाने का फैसला किया है। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मंगलवार को वह आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं। आप’ सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में शालिनी सिंह को पटका पहनाकर स्वागत किया और आप की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सिंह ने शालिनी के संघर्ष और जज्बे को महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि 23 साल की उम्र में पति के शहीद हो जाने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने सेना में शामिल होकर देश की सेवा की और अब वे पार्टी में शामिल होकर देश की जनता की सेवा करेंगी। आप की सदस्यता लेने के बाद शालिनी सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने आप की ओर से किए गए कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, उनके पति के युद्ध में शहीद होने के बाद ही उन्होंने ठान लिया था कि देश के लिए कुछ करना है। सेना में सेवाएं देने के बाद अब राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करना चाहती हूं। शालिनी ने कहा कि अब वह पूरे तन-मन और धन से पार्टी के लिए काम करेंगी।पति की शहादत के बाद सेना में हुई शामिल, मिसेज इंडिया क्लासिक का जीता खिताब अब आप में

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis