spot_img

हनुमाननगर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन जख्मी, लोगों में आक्रोश, घंटो सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

हनुमाननगर, देशज टाइम्स।|मंगलवार की शाम करीब आठ बजे उखड़ा चौक पर हुई सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची विशनपुर थाना की पुलिस ने जख्मी लोगों के ईलाज के लिए पीएचसी भेजा।पीएचसी के डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया। आक्रोशित लोगों ने लहेरियासराय समस्तीपुर पथ को घटना स्थल के समीप जाम कर दिया।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना स्थल पर दुर्घटना के शिकार सभी लोग सड़क किनारे  चाय नाश्ता की एक दुकान पर बैठे थे।तभी समस्तीपुर की ओर से अनियंत्रित आ रही टाटा पिक अप नंबर बीआर 06जीए 2728 की ठोकर से सभी लोग दुर्घटना के शिकार हो गए।खबर लिखे जाने तक बीडीओ सुधीर कुमार ने दो लोगों के मौत होने की पुष्टि करते हुए पारिवारिक लाभ देने की बात कही।

- Advertisement -

मुखिया नरेश महतो ने कबीर अंत्येष्टि मद से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि मुहैया कराने की बात बताई। मौके पर सीओ कैलाश चौधरी ने मातम में डूबे परिवार को सरकारी आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए पीड़ित परिवार को मुहैया कराने की बात कही।घटना की सूचना पाकर पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे।लोगों को काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया।इधर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं,नरसरा चौक पर अभी भी जाम लगी हुई है।डीएमसीएच से दोनों मृतक का नाम संतोष राम व पवन सदा है। पिकअप का ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया।गाड़ी से मिले कागजात के मुताबिक गाड़ी का मालिक मुजफ्फरपुर जिला के पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के हरिहर साह का पुत्र उपेन्द्र साह बताया जाता है।

- Advertisement -

हनुमाननगर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन जख्मी, लोगों में आक्रोश, घंटो सड़क जाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture