spot_img

मंच की संभावना को तलाशती, टटोलती मिलती, आषाढ़ का एक दिन,अंधा युग,कबीरा खड़ा बाजार में

spot_img
- Advertisement -

मंच की संभावना को तलाशती, टटोलती मिलती, आषाढ़ का एक दिन,अंधा युग,कबीरा खड़ा बाजार में दरभंगा, देशज टाइम्स। विश्वविद्यालय संगीत व नाट्य विभाग में बुधवार को हिंदी रंगमंच दिवस पर हिंदी नाटकों का स्वरूप व मूल्यांकन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पांच वक्ताओं डॉ. श्याम भास्कर, हेमेंद्र कुमार लाभ,महेंद्र नारायण चौधरी, विजय कुमार साह व संतोष कुमार राणा ने विचार रखे। संगोष्ठी का आरंभ सभी विशेषज्ञों ने सम्मलित दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विषय विशेषज्ञों का स्वागत विभागाध्यक्षा प्रो. लावण्या कीर्ति सिंह काव्या ने किया। मंच-संचालन पूजा कुमारी व चैतन्य कुमार व धन्यवाद ज्ञापन किशन कुमार ने किया। संगोष्ठी में विषय-प्रवेश डॉ. श्याम भास्कर ने किया। Image result for आषाढ़ का एक दिन आषाढ़ का एक दिन ने एक हिंदी नाटकों को एक दिशा दी। भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद व मोहन राकेश हैं जहां से मंचनीयता की सभी संभावनाएं खुलती हैं। हेमेंद्र कुमार लाभ ने धर्मवीर भारती लिखित नाटक अंधा युग के स्वरूप का अध्ययन व विश्लेषण प्रस्तुत किया। यह एक अत्यंत लोकप्रिय नाटक है। इसका मंचन देश ही नहीं, विदेशों में भी सफलतापूर्वक हुआ है।

- Advertisement -

Image result for आषाढ़ का एक दिन विजय कुमार साह ने शांता गांधी लिखित  जसमा ओरन नाटक का स्वरूप बदलते हुए कहा कि यह नाटक बहुउद्देशीय है। यह नाटक भवई शैली पर आधारित है। 1963 में सर्वप्रथम मनोहर प्रभाकर ने जसमा ओरन नामक नाटक लिखा था। इसके बाद इस नाटक का लेखन शांता गांधी ने किया। महेंद्र नारायण चौधरी ने मोहन राकेश लिखित आधे अधूरे का चयन किया जिसमें एक ही पात्र सभी चरित्रों का अभिनय किया है। उन्होंने कहा कि यह एक पारिवारिक विखंडन का नाटक है। Image result for कबीरा खड़ा बाजार में  इसमें भटकाव व कुंठा का दर्शन होता है। भावनात्मक लगान का अभाव तो नारी मुक्ति भी है। अंत में संतोष राणा ने भीष्म साहनी के नाटक कबीरा खड़ा बाजार में की चर्चा करते हुए कहा कि यह नाटक भारतीय रंग परंपरा में लिखा गया एक आधुनिक नाटक है, जिसमें कबीर के माध्य्म से समाज को जागृत करने की चेष्टा है। संगोष्ठी में छात्र- छात्राओं के अतिरिक्त शिव नारायण महतो,  संगीत मल्लिक, सहित मधुबनी / मिथिला चित्रकला के विद्वान कृष्ण कुमार कश्यप भी उपस्थित थे।मंच की संभावना को तलाशती, टटोलती मिलती, आषाढ़ का एक दिन,अंधा युग,कबीरा खड़ा बाजार में

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture