spot_img

मधुबनी की छात्रा पढ़ाई के सिलसिले में आई थी दरभंगा, हो गया अपहरण

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स। मधुबनी से दरभंगा की एक बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा पढ़ने आई एक कॉलेज की छात्रा का अपहरण हो गया है। अपहरण का आरोप दरभंगा के युवकों पर लगा है। फिलहाल मधुबनी के बिस्फी थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि कॉलेज गयी छात्रा का अपहरण दरभंगा से कर लिया गया है। मामले में छात्रा के परिजनों बिस्फी थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा का अपहरण दरभंगा में कर लिया गया है।

- Advertisement -

इस मामले में छात्रा के पिता ने दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर निवासी विशाल कुमार, प्रशांत पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में GNM रूल, अगर पढ़ाई के दौरान की शादी, तो रद्द होगा नामांकन, स्कूल की दीवारों पर नोटिस चस्पा! मचा हड़कंप

दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि छात्रा दरभंगा कॉलेज पढ़ने गई थी। इसी दौरान उसका अपहरण इन युवकों ने मिलकर कर लिया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि शाम तक वापस नहीं आने पर खोजबीन की गयी।

खोजबीन के क्रम में विशाल कुमार और प्रशान्त पासवान की ओर से अपहरण कर लेने की जानकारी मिली। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगिल को भी टटोल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...