नीतीश के सामने भिड़े अभय-बिंदी, दी देख लेने की धमकी, मुख्यमंत्री का इशारों से हटने का इशारा
- Advertisement -
चुनाव डेस्क, देशज टाइम्स । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के समक्ष युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अभय कुशवाहा और बाहुबली बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिंदी यादव एक दूसरे से उलझ गए।एक- दूसरे को काफी कुछ कह गए और एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक अभय कुशवाहा को इशारा कर हटाया।बिंदी यादव जदयू विधान पार्षद मनोरमा देवी के पति हैं। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बिंदी यादव कई बहुचर्चित आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस- कोर्ट का चक्कर लगाते रहे हैं। वही,पूरी घटना गया के बेलागंज के पड़ाव मैदान पर शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा के मंच पर घटित हुआ। सभा की समाप्ति के बाद हैलिपैड की ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान बढ रहे थे।शारिम अली मंच से सभा को संबोधित करने का अवसर नहीं दिए जाने से नाराज़ थे।
- Advertisement -
शारिम अली इसी मुद्दे पर जदयू जिलाध्यक्ष शौकत अली से भीड़ गए। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बीच- बचाव कर स्थिति सामान्य किया।विधायक अभय कुशवाहा ने बिंदी यादव के साथ मंच पर घटित घटना के सम्बंध में पूछे जाने पर बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। दोनों चुनाव प्रचार को लेकर आपस में बात कर रहे थे। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में बेलागंज विधानसभा चुनाव क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रहे शारिम अली ने कहा कि मंच से सभा को संबोधित करने के लिए आंमत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मौका दिया गया होता तो फायदा एनडीए प्रत्याशी को ही होता। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए कुछ भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं रहेंगे।
Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा
#PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction
Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार
#SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended
Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल
#MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident
Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का
#DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar
You must be logged in to post a comment.