spot_img

JDU प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का हंगामा, कहा…ये तो सरासर धांधली है…जीता कोई सेहरा किसी और माथे

spot_img
- Advertisement -

पटना में प्रदेश जदयू कार्यालय पर गुरुवार को जो दिखा उससे साफ हो गया कि पार्टी के भीतर भयंकर गुटबाजी और आपसी सिरफुटव्वल है। 27 नवंबर को जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव है। इससे पहले कार्यकर्ताओं का यूं गुस्साना बहुत कुछ कहता है। वह भी तब जब मामला धांधली तक पहुंच जाए।

- Advertisement -

कार्यकर्ता धांधली का आरोप लगाते हंगामा कर रहे हैं। धरना पर बैठ गए हैं। कार्यालय गेट पर यह सभी कार्यकर्ता बक्सर से आए हैं। दर्जनों की संख्या में हैं। इनका कहना है कि उन्होंने जिसे जिलाध्यक्ष में रूप में चुना और जिसकी जीत हुई उसके नाम से चिट्ठी आई ही नहीं और पद पर किसी और के नाम से दे दिया गया।

- Advertisement -

इससे नाराज कार्यकर्ता जेडीयू प्रदेश कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। नीतीश कुमार और ललन सिंह से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इनका कहना है हमें विश्वास है कि नीतीश कुमार और ललन सिंह के यहां से न्याय होगा जो गलत नाम जारी किया गया है उसको सही तरीके से किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सावन अभी दूर, पर पटना में 'बोल बम' की गूंज: क्यों महावीर मंदिर में उमड़ पड़े कांवड़िए?

बक्सर से आए जदयू कार्यकर्ता ने कहा कि यहां जिलाध्यक्ष के चुनाव में धांधली हुई है। वहां जिलाध्यक्ष किसी और को चुना गया, जबकि नाम किसी और का भेजा गया। निर्वाची पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बना दिया गया, जो कि पूरे चुनाव में कही भी नजर नहीं आ रहा था।

यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस की AK-47 गोलीबारी पर भड़के मनोज झा, सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे!

 

जिले के सभी 13 प्रखंडों अध्यक्ष के साथ पटना पार्टी कार्यालय में धरने पर बैठे अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के तहत मेरा चयन किया गया था। जिसका पूरा साक्ष्य भी है, लेकिन चुनाव के पर्यवेक्षक और निर्वाची पदाधिकारी ने गड़बड़ी करते हुए  जिलाध्यक्ष के लिए राजकुमार शर्मा का नाम घोषित कर दिया गया।

 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि बक्सर जिले से अशोक सिंह को जीत दिलाई थी। उन्होंने ही नामांकन किया था और निर्विरोध चुने गए थे लेकिन आधिकारिक रूप से राजकुमार शर्मा का नाम सामने आया है। जब तक कोई वरीय पदाधिकारी इस मामले पर बात नहीं करेगा वे धरना पर ही बैठे रहेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में बिहार के लोगों को न्याय मिला है उसी तरह उन लोगों को भी न्याय चाहिए।

यह भी पढ़ें:  पटना हाई कोर्ट के दो वकील शराब के नशे में गिरफ्तार! पहुंच गए थे पैरवी में जज के आवास, पुलिस को लगी गंध, जानें पूरा मामला!

धरने पर बैठे अशोक कुमार सिंह हमलोग आज इसलिए राज्य के मुख्यालय पहुंचे हैं कि आखिर कैसे पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति, जो चुनाव में भाग नहीं लेता है, किसी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेता है। उसे अचानक पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित कर दी गई। ऐसे में जिले के कार्यकर्ताओं को न्याय मांगने के लिए पहुंचे हैं।

वहीं,करीब दो घंटे तक धरना के बाद जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह सहित चुनाव कराने वाले अन्य लोग पहुंचे। जनार्दन सिंह ने आश्वासन दिया कि हम लोग देखते हैं कि कहां से गलती हुई है। जल्द ही इस पर जांच करने जा रहे हैं, जिसने भी गलती की है उसपर कार्रवाई करेंगे। आश्वासन के बाद कार्यकर्ता धरना से हटे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics