spot_img

विधायक अमरनाथ गामी को मिली आलाकमान से धमकी, बोले गामी,मुझे डर लग रही है साहेब जी से…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। हायाघाट से जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी ने पूछा है आखिर मेरी खता क्या है। उन्होंने पार्टी आलाकमान पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, आलाकमान ने उन्हें फोन कर देख लेने की धमकी दी है। गामी ने कहा कि सोमवार को दिए उनके बयान को लेकर आलाकमान नाराज हैं।

- Advertisement -

अमरनाथ गामी ने लिखा, वैसे बनिया परिवार का बेटा प्रधानमंत्री देश को विश्व में सम्मान दिलवा रहे है। अब तो ये भी मिथक टूट गया बनिया डरपोक होता है। मेरी क्या गलती थी, किसलिए आप मुझे धमकी दिए समझ में नहीं आया। हो सकता है मंच पर कुछ बोलना था नीचे कुछ और बोलना था। ये मुझे ज्ञात नहीं था।

- Advertisement -

श्रीमान एक महीना से अधिक हो गया मेरा पत्र का उत्तर नही मिला। धमकी जरुर मिल गई। गामी ने आगे लिखा, पार्टी के अंदर कोई अनुशासन समिति है तो उससे मेरे विषय को जांच करवा दें, या कोई समिति बनाकर मेरा आचरण की जांच करवा दें। हम प्रमाणिक बात रखेंगे गलत लगे तो जो सजा समिति तय करे मुझे मान्य होगा। उन्होंने लिखा, आप मेरे नेता हैं आदर्श है रहेंगे। आप जिस तरह का देखना चाहते है देखें आपके देखने के डर से पूर्व विधायक बनने के लिए भी मानसिक रुप से तैयार हूं।

- Advertisement -

यह पढ़िए क्या आया फोन…
अति आवश्यक जानकारी संध्या 6.53 बजे मुखमंत्री आवास से 06122223393से आलाकमान का फोन आया मन हर्षित खुशी से झूम उठा। देर से ही सही मेरी समस्या पर कोई बात होगी। हुआ उलटा आज प्रेस मे क्या बयान दिए हैं। मैं उन्हें सारी बातों से अवगत कराया। मैं तो पार्टी लाइन पर जो आप वोटर की बीच वोट मांगते है। हम वोट मांगते हैं मोदी जी के नाम पर मतलब हम लोगों के प्रचार के कारण गरीब गुरबा दलित महादलीत वोटर मोदी मोदी बोलने लगा है। जो पहले कभी bjp का वोटर नही था। अब वोटर पर मोदी का प्रभाव गहरा गया है। हो सकता है हम लोग पाकिस्तान मे घुसकर आतंकी का खातमा कर भारत का स्वभिमान बढाये है।आज भारत को विश्व शक्ति इज्ज्त के नजर से देखता है ये बात आपके भाषण का हिस्सा है। मंच से बन्दे मातरम और जय घोष सुनकर वोटर मे राष्ट्र भक्ति के प्रती अलग उर्जा देखते है। उसमे भी हम सब साथ साथ है। या ये कह सकते है हर गरीब को घर हर घर बिजली हर घर सौचालय आयुष्मान योजना सहित अनेको योजना को टीवी रेडियो पर विज्ञापन दिये। उसमे केवल मोदी जी दिखे। इसलिये हो सकता है गरीब के दिमाग मे मोदी का नाम घुस गया हो। या ये उसे पता चल गया वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी गरीब चाय बाला का बेटा था बचपन मे चाय बेचता था।इस कारन हो सकता है अपने परिवार समाज का बेटा समझ कर वोट दियाहो। हम तो ये ही कहा है।जिस तरह वोटर का सोच बदला है। उस पार्टी के मनमे चिंता शुरु हो गई होगी। राजद कांग्रेस के विधायक मे भागदर मचेगा। वो bjp मे संभावना तलासेगा। दर्जन भर विधायक मेरे सम्पर्क मे है। मैने तो इतना ही कहा फ़िर माननीय नेता ने एक टीवी चैनल के हवाले खबर चलने की बात की मैने उन्हे स्क्रीन शॉट मंगा कर देखने की बात की मैने ये भी कहा मै तो आपकी प्रसंसा किया है।एक बात और 2020का चुनाव नये परिपेक्ष मे होगा।जितना गरीब गुरबा नया मतदाता मोदी मोदी कर लिया इस कारन नितीस जी के नाम के साथ मोदी जी का नाम भी लेना परेगा। श्रीमान गुस्सा मे स्वभाव के बिपरीत बाबू हम देख लेंगे। मात्र एक दर्जन विधायक आपके सम्पर्क मे है 200से उपर बोलना चाहिये था। जिस पार्टी मे जाना हो जाय गलत नही बोले। जब उनका हमेसा व्यान होता है न फसायेंगे न बचायेंगे।फ़िर बाबू देख लेंगे का मतलब नही समझ मे आया। आप सर्व शक्तिशाली है बिहार के मुखिया है आप cbi ed आयकर विभाग आर्थिक अपराध खाकी खादी से तो मुझे परेशान करवा सकते है। हमलोग एक ही प्रवेश से आते है इन चीजों से खबरा कर राजनीती नही किया जा सकता है। आपके धमकी भरा फोन से मेरी पत्नी हर्ट bp का मरीज है रात भर सोई नही है। घबराहट मे प्राण चला जाय तो उसका दोष भी हम अपने उपर लेलेंगे। सर मुझे अपना डर नही लगता है। डरपोक बनिया जाती से आते है। जबसे हायाघाट का विधायक बने है। शेर जैसा जिगर हो गया है। वैसे बनिया परिवार का बेटा माननीय प्रधानमंत्री देश को विश्व मे सम्मान दिलवा रहे है। अब तो ये भी मिथक टूट गया बनिया डरपोक होता है। मेरी क्या गलती थी किसलिए आप मुझे धमकी दिये समझ मे नही आया। हो सकता है मंच पे कुछ बोलना था निचे कुछ और बोलना था ये मुझे ज्ञात नही था।श्रीमान एक महीना से अधिक हो गया मेरा पत्र का उत्तर नही मिला। धमकी जरुर मिल गई।पार्टी के अंदर कोई अनुशासन समिति है तो उससे मेरे विषय को जाँच करवा दे। या कोई समिति बनाकर मेरा आचरण की जाँच करवा दे। हम प्रमाणिक बात रखेंगे गलत लगे तो जो सजा समिति तय करे मुझे मान्य होगा। आप मेरे नेता है आदर्श है रहेंगे। आप जिस तरह का देखना चाहते है देखे आपके देखने के डर से पुर्व विधायक बनने के लिये भी मानसिक रुप से तैयार हूँ।विधायक अमरनाथ गामी को मिली आलाकमान से धमकी, बोले गामी,मुझे डर लग रही है साहेब जी से…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture