जाले, देशज टाइम्स। अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल बरामद करने में भी पुलिस को सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीमावर्ती कमतौल थाना क्षेत्र के कदम चौक के पास चार-पांच अपराधियों को हथियार के साथ दबोचने की योजना बनी। सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर अशोक ठाकुर उर्फ कारी ठाकुर के होटल के पास योजना बना रहे थे।
स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर धावा बोल दिया। पुलिस जीप को आते देख सभी अपराधी भागने लगे। इसमें दो अपराधी भाग निकले जबकि तीन शातिर को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों शातिर की तलाशी लेने पर दो पिस्टल व दो मैग्जीन बरामद हुई।

पुलिस के पूछताछ में तीनों ने बताया, सभी कमतौल थाना के ब्रम्हमपुर गांव के हैं। इनका नाम अशोक ठाकुर उर्फ कारी ठाकुर के पुत्र नंद लाल ठाकुर व रंजीत ठाकुर के पुत्र आनंद ठाकुर व स्व राम नरेश ठाकुर के पुत्र गुलशन ठाकुर है।
तीनों शातिर अपराधी हैं। इनपर जाले, विश्वविद्यालय व कमतौल थाना में कई एफआईआर दर्ज हैं। आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों के इन अपराधियों में एक अपराधी जेल भी जा चुका है। लूटपाट, छिनतई व अन्य आपराधिक मामलों के सभी वांछित हैं। पुलिस को इस गिरोह की अर्से से तलाश थी।
थानाध्यक्ष ने स्वयं के बयान पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की है। वहीं कांड का अनुसंधानक एसआई राम किशोर राय को बनाया है। वहीं, इस छापेमारी दल में दो जमादार एएसआई परिजन पासवान व एएसआई श्रवण कुमार गौड़ समेत तीन सिपाहियों की टीम शामिल थी।








You must be logged in to post a comment.