spot_img

23 को ही मोदी को सत्ता से बेदखल की तैयारी में सोनिया, चुनाव परिणाम के बीच विपक्ष के साथ बैठक

spot_img
- Advertisement -

23 को ही मोदी को सत्ता से बेदखल की तैयारी में सोनिया, चुनाव परिणाम के बीच विपक्ष के साथ बैठक नई दिल्ली, dtnews। देश में जब 23 मई को आम चुनाव के नतीजे आने शुरू होंगे तो उसी दिन यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी सभी विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। इस संबंध में कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि 23 मई को सोनिया गांधी की अगुआई में होने वाली बैठक में सरकार बनाने व अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में विपक्षी दलों की ओर से सरकार नहीं बना पाने की स्थिति आने पर विचार विमर्श किया जाएगा ताकि एक निर्णायक विपक्ष की भूमिका निभाई जा सके। सोनिया गांधी ने यूपीए और गैर एनडीए पार्टी प्रमुखों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सारे नेताओं को 23 मई को दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बातचीत भी की है।

- Advertisement -

बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, फार्रुख अब्दुल्ला सहित बड़े नेता वा विपक्षी दल हिस्सा लेंगे।इस बैठक के तहत येन केन प्रकारेण ना सिर्फ सत्ता हासिल करने की रणनीति बनाई जाएगी, बल्कि प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए एक सर्वमान्य चेहरे पर मुहर भी लगेगी। इस बैठक के लिए सोनिया गांधी ने अभी से प्रयास तेज कर दिया है और सभी विपक्षी नेताओं से खुद संपर्क करके बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रित भी कर रही हैं।

- Advertisement -

Image result for सोनिया करेंगी विपक्ष के साथ बैठक सोनिया गांधी ने यह प्रयास इसलिए शुरू किया है कि क्योंकि उन्हें लग रहा है कि इस आम चुनाव में भाजपा एक मजबूत स्थिति में उभर कर नहीं आ रही है। ऐसे में कांग्रेस समर्थित किसी भी दल के जरिए सत्ता की चाभी हासिल की जा सकती है। सोनिया गांधी चुनावी नतीजे के दिन ही सतर्कता बरतते हुए बैठक करेंगी ताकि 2019 में उनकी पार्टी या फिर कांग्रेस समर्थित दल की ही केन्द्र में सरकार बनाई जा सके।खबर है कि, 22 विपक्षी दल 21 मई को दिल्ली में मिलने वाले हैं। Image result for सोनिया करेंगी विपक्ष के साथ बैठक इसमें वे गठबंधन के बारे में चर्चा करेंगे। दक्षिण भारत के कई नेता जिनमें चंद्रबाबू नायडू, के चंद्रशेखर राव, एचडी कुमारास्वामी और पिनाराई विजयन शामिल हैं। इन नेताओं के बैठक में भाग लेने की उम्मीद है। पिछले दिनों आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान दिल्ली में विपक्षी दलों को बैठक करने की योजना बनाई थी। सोनिया गांधी से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने गठबंधन की कवायद शुरू कर दी थी। इस कड़ी में उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री और माकपा नेता पिनाराई विजयन से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी। 23 को ही मोदी को सत्ता से बेदखल की तैयारी में सोनिया, चुनाव परिणाम के बीच विपक्ष के साथ बैठक

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture