छपरा, देशज टाइम्स संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सिवान रेल खंड पर स्थित एकमा स्टेशन के पास ट्रेन से गिर कर बीएसएफ के एक जवान की मौत शनिवार को हो गयी। जवान की पहचान उसके पास से बरामद मोबाइल से की गयी। रेलवे प्रशासन ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार रोड सलेमपुर थाना क्षेत्र के पिंडी गांव निवासी रवीन्द्रपति त्रिपाठी के पुत्र राजेश्वरपति त्रिपाठी (47 वर्ष) के रुप में की गई है।
एकमा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल ले गयी है। बीएसएफ के जवान के शव के पास से एक बैग बरामद किया गया है जिसमें एटीएम कार्ड, चेकबुक, नकद 1900 रुपया, एक मोबाइल पाया गया। वह बीएसएफ के 115 बटालियन के जवान था। घर जाने के दौरान यह घटना हुई है।
एकमा थानाध्यक्ष संतोष कुमार व छपरा जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर, जीआरपी के थानाध्यक्ष ने पहुंच कर मामले की जांच की। एकमा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बीएसएफ के जवान की मौत ट्रेन से गिर कर कटने के कारण होने की आशंका है । इसकी जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि वह किस ट्रेन से यात्रा कर रहा था । यह स्पष्ट नहीं हो सका है । उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।
Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage
Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic
Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs
Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture
You must be logged in to post a comment.