
दरभंगा, देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस ने अंतर जिला नशाखुरानी गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा है। वहीं,अंतरजिला बाइक लूटकांड का सरगना भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जानकारी के अनुसार,कादिराबाद से हाइवे की नशाखुरानी के सदस्य जा रहे थे। इसी दौरान एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर चार सदस्य नालंदा के अशोक सिन्हा, समस्तीपुर के तूफानी राय, केश्वपट्टी के इंदल सहनी, मुजफ्फरपुर के पप्पू कुमार को दबोच लिया।
वहीं,अंतर जिला वाहन गिरोह के सरगना कार्तिक सहनी को पुलिस ने सिमरी से दबोचा है। वह सात मई को बिरदीपुर चौक से एक बाइक को लूट था को दबोच लिया गया है। इस संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए एसएसपी बाबूराम ने बताया,नशाखुरानी गिरोह के पास से एक सौ बीस पीस नशीला गोली, गाड़ी में रखे दो मैग्जीन, आठ मोबाइल बरामद किया गया है।
गिरोह के पास सेभारी मात्रा में हथियार व लूटे गए सामान बरामद किए गए हैं। गिरोह दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, छपरा, कटिहार, मोतिहारी समेत अन्य जिलों में दे चुका सैकड़ों घटनाओं को अंजाम दे चुका है।








You must be logged in to post a comment.