दरभंगा, देशज टाइम्स। मिथिला स्टूडेंट यूनियन विवि इकाई के कार्यकर्ताओं ने मिहिर झा व दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में विवि की अराजकता,कुव्यवस्था,मनमानी के खिलाफ बेमियादी भूख हड़ताल मंगलवार से शुरू किया। विवि अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहा, लगातार विवि प्रशासन हमारी मांगों को लेकर निराशा बनाए हुआ है। आज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया है भूख हड़ताल पर बैठे विवि संगठन मंत्री अभिषेक कुमार झा, उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी व कोषाध्यक्ष मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा, मिथिला की संस्कृति से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।
होने वाले दीक्षांत समारोह में जब तक पाग-चादर को शामिल नहीं किया जाएगा हम भूखे यहां बैठे रहेंगे। अभिषेक कुमार झा ने कहा, विवि प्रशासन से हमारी पांच सूत्रीय मांग है, दीक्षांत समारोह में पाग चादर को शामिल करना होगा, फर्जी छात्र-संघ अध्यक्ष पर कार्रवाई, दीक्षांत समारोह में परिषद सदस्य के साथ भेदभाव करने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई, पीजी का रिजल्ट तीस जून तक देना होगा। मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा, मांगों पर सही अमल नहीं आंदोलन व्यापक बनेगा।
प्रियंका झा ने कहा, लगातार दो सालों से पाग-चादर के लिए संघर्ष किया जा रहा है। फर्जी छात्र-संघ को अब तक बर्खास्त नहीं किया गया है। सभा को पूर्व विवि प्रवक्ता जयप्रकाश झा, संगठन मंत्री ऋचा चौधरी ने भी संबोधित किया। मंच संचालन सुमित माऊबेहट,अमित कुमार ठाकुर,राघवेंद्र झा,अस्मिता कुमारी,राजा कुमार,लोकेश,सृसठि कुमारी,शिवशंकर ,अमित मिश्रा,गौतम ने किया।








You must be logged in to post a comment.