spot_img

न्यायालय परिसर में बनेगा नया कोर्ट भवन, पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रस्ताव भेजेंगे दरभंगा जज

spot_img
- Advertisement -

न्यायालय परिसर में बनेगा नया कोर्ट भवन, पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रस्ताव भेजेंगे दरभंगा जज दरभंगा, देशज टाइम्स। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही मंगलवार को जिला न्यायमंडल के बिरौल, बेनीपुर अनुमंडलीय न्यायलय का निरीक्षण किया। बाद में दरभंगा न्यायलय पहूंचे। उन्होंने जिला जज राजकुमार सिंह के साथ न्यायालय परिसर का मुआयना किया। अभिलेखागार का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव व संचिकाओं के संधारण व्यवस्था का हाल जाना। श्री शाही न्यायालय परिसर में नया कोर्ट भवन बनाने की संभावना पर जिला जज से विमर्श करते हुए भवन निर्माण विभाग को नए भवन के लिए मैप बनाने का निर्देश दिया। इसके लिए जल्द जिला जज प्रस्ताव भेजेंगे। इससे पूर्व बेनीपुर-बिरौल न्यायालय का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

निरीक्षण के क्रम में श्री शाही नकल नविसी कार्यालय, परिवार न्यायालय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत, नवनिर्मित 4 बिल्डिंग समेत अदालत प्रांगण स्थित भवन संरचना आदि का सूक्ष्म निरीक्षण किया। निरीक्षण में साथ मौजूद जिला जज को समेत श्री शाही जिला ववं सत्र न्यायाधीश राजकुमार सिंह के प्रकोष्ठ में डीएम डॉ. त्यागराजन एस एम, एसएसपी बाबूराम व न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर त्वरित व सुलभ न्याय निष्पादन पर जोर दिया।

- Advertisement -

बुधवार की सुबह श्री शाही दरभंगा  काली मंदिर, संग्रहालय व पुस्तकाल जाएंगें। न्यायालय संचालन कार्य देखने के बाद मधुबनी न्यायमंडल के झंझारपुर न्यायालय का निरीक्षण के लिए प्रस्थान करेंगे।न्यायालय परिसर में बनेगा नया कोर्ट भवन, पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रस्ताव भेजेंगे दरभंगा जज

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture