spot_img

DESHAJMADHUBANI दो भाइयों की मौत, तालाब में नहाने के दौरान हादसे में गई मासूमों की जान

spot_img
- Advertisement -

DESHAJMADHUBANI दो भाइयों की मौत, तालाब में नहाने के दौरान हादसे में गई मासूमों की जान मधुबनी, देशज टाइम्स। जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव पंचायत के मधुबनी टोला में बुधवार को  तालाब में नहाने के दौरान वार्ड दस स्थित पुरनी पोखर में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई। इसमें मधुबनी टोला के ही प्रमोद सहनी के सात वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सहनी व पांच वर्षीय इंद्रजीत कुमार सहनी शामिल है। DESHAJMADHUBANI दो भाइयों की मौत, तालाब में नहाने के दौरान हादसे में गई मासूमों की जानदो बच्चों की डूबने से मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है। बच्चों के परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाई वहां तालाब किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। वहीं दूर पर  गांव के कुछ बच्चे मवेशी को नहला रहे थे।

- Advertisement -

बच्चों ने दोनों को  तालाब में डूबते देख तत्काल दौड़कर पहुंचे लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद दोनों की तलाश होने लगी। मशक्कत के बाद जब दोनों नहीं मिले तो बच्चे वहां से चिल्लाते हुए गांव के लोगों को बताया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों के शव को तालाब से निकाला। सूचना मिलते ही मृत बालक की माता चौरसिया देवी घटना स्थल पर पहुंची और अपने दोनों पुत्र के शवों को देख रोते बिलखते हुए बार -बार बेहोश होने  लगी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबदल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों बालक के शवों को  पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

- Advertisement -

मौके पर पहुंचे सीआइ रामबालक राम, राजस्व कर्मचारी राजकिशोर सिंह व थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया, दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा जाएगा। वहीं, सीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह ने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।DESHAJMADHUBANI दो भाइयों की मौत, तालाब में नहाने के दौरान हादसे में गई मासूमों की जान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture