spot_img

समस्तीपुर में बाइक सवार चाचा भतीजे की वाहन से कुचलकर मौत

गोधना ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे भतीजा सोनू की मौत मौके पर ही  ही हो गई। चाचा दामोदर राय को गंभीरावस्था में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां जिले के सीमावर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सड़क हादसे में दो लोगों और आपस में चाचा-भतीजे समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के स्व. योगेश्वर राय के चालीस वर्षीय पुत्र दामोदर राय और बीस वर्षीय पप्पू राय के पुत्र मोनू कुमार की मौत हो गई। हादसा बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना ठाकुरबारी के पास की है जहां किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोनू और दामोदर राय बाइक से शेरपुर से तेघड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोधना ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे भतीजा सोनू की मौत मौके पर ही  ही हो गई। चाचा दामोदर राय को गंभीरावस्था में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों के अनुसार, गंभीरावस्था में जख्मी दामोदर राय को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दामोदर राय के प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में दामोदर राय की भी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Technical Education: छात्रों का पलायन रोकने में बड़ी कामयाबी, डिप्टी CM विजय चौधरी ने बताया कैसे बना 'हब'

हादसे की जानकारी पर बछवाड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया।थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मृतक चाचा भतीजे का शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: ‘ बदल गया पैटर्न…’ अब नई किताबों से पढ़ेंगे 11वीं-12वीं के छात्र, 20 मई तक मिलेंगी नई किताबें, जानिए

Bihar Education News: बिहार के सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं के छात्रों...

Bihar Police Encounter: बिहार में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे का हत्यारा ढेर, लगातार दूसरे दिन पुलिस का ‘ऑपरेशन...

Bihar Police Encounter: बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्राट सरकार की पुलिस...

खुशखबरी…बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति: इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 1239 नई भर्तियां, क्रेडिट कार्ड योजना पर भी बड़ा फैसला, जानिए

बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति: खुशखबरी! बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में बंपर...