दलसिंहसराय, देशज टाइम्स संवाद। मिथिलांचल एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी से इंजन में धुंआ उठ गया। ट्रेन बर्निंग होने से बच गई। मगर, इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, रेल कर्मचारियों की सूझबूझ से ट्रेन बर्निंग होने से बच गई। इंजन की वजह से ट्रेन काफी अधिक समय तक दलसिंहसराय स्टेशन पर रूकी रही। ड्राइवर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम तक पहुंचाई। रेलवे प्रशासन दूसरे इंजन की जुगाड़ में भिड़ गया।
बाद में स्टेशन पर ही खड़ी मालगाड़ी के इंजन को जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। बताया जाता है, सीतामढ़ी से खुलकर मिथिलांचल एक्सप्रेस दरभंगा, समस्तीपुर होते कोलकाता जाती है। इसी दौरान दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे इंजन से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी तत्काल रेलवे के अधिकारियों व इंजीनियरों को दी गई। मौके पर ट्रेन से उतरकर चाय-नाश्ता कर रहे यात्रियों ने जब इसकी हकीकत को जाना तो वहां इंजन फेल होने की बात फैलने लगी।
धुआं उठने की जानकारी मिलते ही यात्री इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग उतरने की कोशिश में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर से जब ट्रेन खुली तो स्थिति सामान्य थी। मगर, दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पहुंचते ही इंजन में लीकेज से धुंआ उठने लगा। अधिकारियों ने मौके पर बताया कि पानी खत्म हो गई थी। वहीं, तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे कई घंटे यात्रियों को वहां रुकना पड़ा।








You must be logged in to post a comment.