spot_img

Darbhanga Sanskrit University की शानदार पहल…जमेगी उच्च तकनीकी शिक्षा में मैथिली की धाक

मुख्य बातें : संस्कृत विश्वविद्यालय में त्रिभाषी शब्दकोष निर्माण के लिए होगी पांच दिवसीय बैठक,कुलपति करेंगे उद्घाटन, वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के पदाधिकारी भी होंगे शामिल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग की पहल से साफ जाहिर हो गया है कि बहुत जल्द उच्च शिक्षा में भी मैथिली की अपनी अलग पहचान रहेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अंग्रेजी व हिंदी के साथ साथ मैथिली यानी त्रिभाषी शब्द संग्रह तैयार करने के लिए आयोग ने एक विस्तृत रोड मैप बनाया है। इसी के तहत संस्कृत विश्वविद्यालय में 23 से 27 मार्च यानी पांच दिनों तक प्रतिदिन वैज्ञानिक व तकनीकी शब्दावली निर्माण करने के लिए विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का उदघाटन कुलपति डॉ. शशिनाथ झा करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन के संदर्भ में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक दीपक कुमार ने इस आशय का पत्र कुलपति डॉ. झा को लिखा है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मातृभाषा में शिक्षण के अंतर्गत मूलभूत सूचना प्रौद्योगिकी के शब्द संग्रह का अंग्रेजी-हिंदी-मैथिली संस्करण निर्माण करने के लिए वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग विषय विशेषज्ञों की टीम को संस्कृत विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

बैठक की सारी व्यवस्था सूचना वैज्ञानिक डॉ नरोत्तम मिश्रा के जिम्मे दिया गया है। बताया गया कि मैथिली पर विशेष फोकस करते हुए शब्द संग्रह किया जाएगा जो अंग्रेजी व हिंदी के साथ रहेगा। इसलिए आयोग की ओर से आहूत इस महत्वपूर्ण बैठक में हिंदी, अंग्रेजी के साथ मैथिली के विद्वान भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

बैठक का लब्बोलुआब यह है कि अधिक से अधिक मैथिली में वैज्ञानिक व तकनीकी शब्दों का निर्माण हो। ताकि एनईपी,20 के अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करने के मुख्य उद्देश्य की पूर्ति कायदे से हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics