spot_img

दरभंगा के Singhwara-कंसी हाई स्कूल की विरासत में सोम्मया प्रवीण ने लगाया चार चांद, हुई पुरस्कृत, मगर कौन करेगा परिसर में जलजमाव का निदान

मैट्रिक बोर्ड में सफल मेघावी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित, कंसी उच्च विद्यालय में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले के सम्मान में समारोह का आयोजन, मगर कुछ सवाल भी

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। कंसी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा में टाॅप टेन की सूची में सबसे अधिक मार्क्स 452 से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वजीर अहमद व नुजहत प्रवीण की पुत्री सोम्मया प्रवीण सहित प्रथम श्रेणी से सफल 20 छात्र छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

प्रधानाध्यापक मोहन पंडित ने भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। प्रथम स्थान प्राप्त छात्र अब्दुल रहीम, मो.अल्ताफ,तन्नु कुमारी, अर्पणा कुमारी, शंभु कुमार, अविनाश कुमार सिंह, पीयूष कुमार, अंकित कुमार, मोहम्मद वसीम, विक्रम कुमार, सोम्य्या, पंकज कुमार, सुरुचि कुमारी ,राजू कुमार, मो. फैजल, शिवम कुमार कमती को गोल्डेन कप प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

- Advertisement -

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कांग्रेस नेता सह पूर्व मुखिया डॉ.पवन चौधरी ने कहा मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बच्चों ने अपने मेघा का परिचय देकर ग्रामीण परिवेश में शिक्षा को जागृत करने का काम किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज की कलमबंद हड़ताल खत्म, 20 मई को होगा जोरदार प्रदर्शन

स्कूल में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अगले वर्ष से मैट्रिक में बेहतर मार्क्स लाने वाले सभी मेघावी बच्चों को उपहार स्वरुप नई साइकिल प्रदान करने की घोषणा की गई।

कंसी पंचायत के शिक्षाविद अभिवावकों से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। छात्रों की शिकायत के बाद विद्यालय परिसर में जलजमाव के निदान को लेकर मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

पंचायत समिति सदस्या पूनम देवी, तरन्नूम जहां के प्रतिनिधि सुनील साह व तबरेज आलम, उप मुखिया संतोष साह ने कहा बच्चों में शिक्षा का संस्कार देने वाले शिक्षक, अभिवावकों के सजगता का परिणाम है कि कंसी गांव आज शिक्षा के क्षेत्र में गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

समयबद्ध होकर शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर होंगे तो शिक्षा में नई क्रांति लाई जा सकती है। मौके पर शिक्षक सुजाता कुमारी,कुमारी कृति बाला, प्रह्लाद पासवान, सुरेश साह व वार्ड सदस्य ईंदल चौपाल, वजीर अहमद, किन्ती लाल साह, पुकार राम सहित अन्य ने विचार व्यक्त किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: रवींद्रनाथ टैगोर के प्रकृति प्रेम, मानववाद और शिक्षा दर्शन पर मिथिला विश्वविद्यालय में गुरुदेव के शाश्वत संदेश को वर्तमान पीढ़ी का दार्शनिक...

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती...

रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने ली शपथ, बिहार कैबिनेट में 21 साल बाद चंपारण का जलवा

रामनगर विधायक: चंपारण की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री...

Lakhisarai Arrest: एससी-एसटी एक्ट का फरार शराब के नशे में दबोचा गया, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Lakhisarai Arrest: लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एससी-एसटी...