मधुबनी से बड़ी खबर है जहां डुमरा गांव के मो. कमरुल की 24 वर्षीय पत्नी सायरा खातून की हत्या कर दी गई है। हालांकि, ससुराल वाले इस खुदकुशी बता रहे हैं लेकिन सायरा के परिजन इसे हत्या कहा है।
मामले की जांच में पुलिस जुटी है। वारदात रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है जहां पहुंची रुदपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। तहकीकात तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, सायरा के पति राज मिस्त्री है। वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। वहीं महिला की सास और ननद जलावन का पत्ता बटोरने बगीचा गए थे। घर पर सायरा अकेली थी। इसी बीच उसकी लाश मिली है। ससुराल पक्ष इसे खुदकुशी बता रहे हैं। वहीं, सायरा के पिता मो. रहमान ने पुलिस से कहा, मेरी बेटी की हत्या हुई है।
जानकारी के अनुसार, बाबूबरही थाना के बरहरा गांव निवासी मो. रहमान ने पुलिस को बताया है कि उसकी पुत्री की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। इसके बाद से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। मारपीट तो आम बात हो गई थी।
इधर, जब तक रुद्रपुर की पुलिस घर पर पहुंची सभी ससुराल के लोग फरार हो चुके थे। रुद्रपुर की थानाध्यक्ष आयशा कुमारी ने बताया कि शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा कि यह आत्महत्या है या उसकी हत्या हुई है।

















