आकिल हुसैन मधुबनी, देशज न्यूज नेटवर्क। भूमि विवाद में मधुबनी फिर जख्मी हुआ है। उसका एक लाल फायरिंग में मारा गया। बुधवार की इस घटना ने पूरे जिले को दहशतजदा कर डाला है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि दूसरा जख्मी है। घटना लौकही अंधरामठ थाना क्षेत्र के बघुआ गांव की है। यहां पूर्व से भूमि विवाद चला आ रहा था। आज दो पक्षों के बीच मामला गोली-बारी में तब्दील हो गई।
इसमें रविंद्र साहु व उनके पड़ोसी हरे राम मंडल भिड़ गए। दोनों में वर्षों से विवाद है। इसी में आज हिंसक रूप ने एक मजदूर चालीस वर्षीय देव कृष्ण मंडल उर्फ देव किशुन मंडल को लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वह वहीं से गुजर रहे थे। वहीं दूसरे जख्मी पैंतीस वर्षीय गंगा राम मंडल जो वहीं खड़े थे जख्मी हो गए। उन्हें फुलपरास अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया, देव कृष्ण कहीं मजदूरी करने घर से जा रहा था। इसी दौरान गोली उसके सीने में लग गई। अस्पताल ले जाने क्रम में बाजूवंद गांव के समीप उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में कोहराम मचा है। गांव व इलाके मे सन्नाटा पसरा हुआ है।








You must be logged in to post a comment.